NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल के जरिए अपना पर्सनल डाटा खोजने और हटाने का ये है आसान तरीका
    अगली खबर
    गूगल के जरिए अपना पर्सनल डाटा खोजने और हटाने का ये है आसान तरीका
    गूगल से अपना पर्सनल डाटा हटाने के लिए कंपनी ने नया फीचर पेश किया है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    गूगल के जरिए अपना पर्सनल डाटा खोजने और हटाने का ये है आसान तरीका

    लेखन रजनीश
    Nov 30, 2023
    05:13 pm

    क्या है खबर?

    गूगल सर्च पर यूजर्स कभी न कभी किसी वेबासाइट आदि पर के लॉग इन के दौरान अपना नाम, पता और फोन नंबर जैसी पर्सनल जानकारी भरते हैं। ऐसे में भारी मात्रा में यूजर्स का डाटा गूगल के पास है।

    यूजर्स के इस पर्सनल डाटा का कंपनियां व्यक्तिगत फायदे या फिर दूसरों को डाटा बेचने के लिए इस्तेमाल करती हैं।

    लोगों को इस समस्या से बचाने के लिए गूगल ने एक नया फीचर पेश किया है।

    आंकड़े

    पर्सनल जानकारी मिलने पर सूचित करेगा नया फीचर

    स्टेटिस्टा के आंकड़ों के मुताबिक, 83 प्रतिशत सर्च बाजार पर गूगल का वर्चस्व है और यह अपने निकटम प्रतिस्पर्धियों माइक्रोसॉफ्ट के बिंग, याहू और डकडकगो से काफी आगे है।

    ऐसे में यदि कोई अन्य यूजर्स का डाटा खोज रहा है तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि वह पहले गूगल को आजमाएगा।

    CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने एक नया हिडन फीचर जारी किया है, जो यूजर्स को उनकी पर्सनल जानकारी मिलने पर सूचित करेगा।

    गूगल

    दूसरों की जानकारी खोजना होगा मुश्किल

    गूगल यूजर्स को अपने सर्च प्लेटफॉर्म से उनका डाटा हटाने की अनुमति देगी। बीते हफ्ते गूगल ने एक फीचर "रिमूव दिस रिजल्ट" फंक्शन (बीटा वर्जन) पेश किया था।

    इसके जरिए यूजर्स गूगल सर्च से अपना डाटा हटाने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

    हालांकि, यह टूल पूरे इंटरनेट या उस खास वेबसाइट से जानकारी नहीं हाटाता है। इससे भी अन्य यूजर्स के लिए दूसरों की जानकारी खोजना मुश्किल हो जाता है।

    फीचर

    "रिमूव दिस रिजल्ट" से अलग है नया फीचर

    इस बात का ध्यान रखें कि गूगल का नया फीचर उसके पुराने रिमूव दिस रिजल्ट टूल से अलग है।

    नए फीचर को काम करने के लिए यूजर्स को गूगल पर कोई रिक्वेस्ट डालने की जरूरत नहीं है।

    नया फीचर यूजर्स के फोन नंबर, ईमेल और घर के पते की खोज करेगा और इससे जुड़ी जानकारी मिलने पर उन्हें सचेत करेगा। इसके बाद यूजर्स गूगल से इसे सर्च रिजल्ट से हटाने के लिए कह सकते हैं।

    सर्च

    गूगल सर्च से पर्सनल जानकारी हटाने का ये है तरीका

    पुराने फीचर की तरह इस नए फीचर में गूगल इंटरनेट से जानकारी नहीं हटाएगी, लेकिन जानकारी को गूगल सर्च से हटा देगी। इससे किसी अन्य की जानकारी खोजना कठिन होगा।

    अपनी निजी जानकारी मिलने पर गूगल से अलर्ट करने के लिए कह सकते हैं।

    इसके लिए यूजर्स को वेब ब्राउजर खोलकर myactivity.google.com/result-about-you टाइप कर "रिजल्ट टू रिव्यू" का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद गेट स्टार्टेड के विकल्प पर क्लिक कर नेक्स्ट विकल्प को 2 बार दबाना होगा।

    नोटिफिकेशन

    ईमेल और पुश नोटिफिकेशन दोनों तरीकों से यूजर्स को सूचित करेगी गूगल

    इसके बाद यूजर्स को नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल जैसी पर्सलन जानकारी देनी होगी और दी गई जानकारी की पुष्टि करनी होगी।

    गूगल यूजर्स को ईमेल, पुश नोटिफिकेशन या दोनों ही तरीकों से सूचित करती है। इसके बाद यूजर्स को गूगल के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

    अलर्ट मिलने पर यूजर्स या तो गूगल को इसे सर्च से हटाने के लिए कह सकते हैं या इसे छोड़ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    गूगल सर्च

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    गूगल

    गूगल बिना सहमति ट्रैक कर रही थी यूजर्स की लोकेशन, अब चुकाएगी 700 करोड़ रुपये अल्फाबेट कंपनी
    गूगल पिक्सल वॉच 2 इन फीचर्स के साथ अक्टूबर में हो सकती है लॉन्च पिक्सल वॉच
    गूगल जीमेल और मैप्स समेत अन्य ऐप्स में जोड़ेगी बार्ड एक्सटेंशन, जानिए कैसे करेगा काम बार्ड
    गूगल स्लाइड्स के लिए कंपनी ने पेश किया लाइव पॉइंटर्स फीचर, ऐसे करें उपयोग टेक्नोलॉजी

    गूगल सर्च

    बड़ी स्क्रीन पर डार्क मोड में कर पाएंगे गूगल सर्च, चल रही टेस्टिंग गूगल
    गूगल मैप्स, सर्च और असिस्टेंट पर दिखेगी कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी गूगल मैप
    कॉलिंग में आ रही है दिक्कत? एंड्रॉयड यूजर्स तुरंत अपडेट करें गूगल सर्च ऐप एंड्रॉयड
    भारत में 'अबाउट दिस रिजल्ट' फीचर रोलआउट कर रही है गूगल, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025