NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / नेविगेशन से बाहर आए बिना गूगल मैप्स में ऐड करें स्टॉपेज, जानिये इसका आसान तरीका
    अगली खबर
    नेविगेशन से बाहर आए बिना गूगल मैप्स में ऐड करें स्टॉपेज, जानिये इसका आसान तरीका

    नेविगेशन से बाहर आए बिना गूगल मैप्स में ऐड करें स्टॉपेज, जानिये इसका आसान तरीका

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 26, 2020
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    आजकल लोग गूगल मैप्स की मदद से दुनिया के किसी भी कोने में पहुंच सकते हैं।

    यह यूजर्स को अन्य सुविधा के साथ-साथ स्टॉपेज ऐड करने की सुविधा भी देती है।

    कई बार ऐसा होता है कि आप गूगल मैप्स में कोई लोकेशन डाल देते हैं और उसके बाद आपको याद आता है कि बीच रास्ते में कुछ और काम भी करने हैं।

    ऐसे में नेविगेशन इनेबल होने पर भी उससे बाहर आए बिना आप स्टॉपेज ऐड कर सकते हैं।

    तरीका

    ऐप में जाकर सर्च पर टैप करें

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेविगेशन मोड इनेबल होने पर यूजर गूगल मैप्स में एक या दो नहीं बल्कि कई स्टोपेज ऐड कर सकते हैं।

    ऐसा करने के लिए नेविगेशन मोड इनेबल होने पर स्क्रीन पर राइड साइड में सबसे ऊपर दिए गए सर्च बटन पर टैप करें।

    इसके बाद ऐप में रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, राशन की दुकान और कॉफी शॉप जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे। यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी ऑप्शन सिलेक्ट कर लें।

    स्टेप्स

    आसपास के ऑप्शन्स दिखाएगी ऐप

    अगर आप कॉफी शॉप को सिलेक्ट करते हैं तो ऐप उस क्षेत्र के आसपास वाली शॉप्स के बारे में जानकारी देगी।

    गूगल मैप्स पर दिखाए जा रहे कई ऑप्शन्स में से किसी एक को सिलेक्ट करने पर वह अपने आप स्टॉपेज के तौर पर सेव हो जाएगा।

    इसके बाद अन्य स्टोपेज ऐड करने के लिए भी आपको सर्च बटन पर जाना होगा और ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।

    इस तरह नेविगेशन से बाहर आए बिना कई स्टॉपेज ऐड हो जाएंगे।

    जानकारी

    प्लान बदलने पर कर सकते हैं केंसिल

    कई बार ऐसा होता है कि आप स्टॉपेज ऐड कर लेते हैं और कुछ देर बाद आपका प्लान चेंज हो जाता है तो परेशान न हों। प्लान चेंज होने पर ऐड किए गए स्टॉप्ज को केंसिल भी कर सकते हैं।

    लैपटॉप

    लैपटॉप पर कैसे करें ऐड?

    एंड्रॉयड स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप पर भी गूगल मैप्स में स्टोपेज ऐड कर सकते हैं।

    इसके लिए आपको लेफ्ट साइड में नीले रंग का ऐड डेस्टिनेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर टैप करें।

    अब आपको जो भी स्टॉपेज ऐड करना है, आप कर सकते हैं। ध्यान रखें कि नीले रंग के लोकेशन के निशान को ऊपर नीचे कर आप अपने स्टॉपेज का क्रम बदल सकते हैं।

    इस तरह आपको नेविगेशन से बाहर नहीं होगा और स्टॉपेज ऐड हो जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल मैप
    गूगल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    गूगल मैप

    अब गूगल मैप्स में देख पाएंगे स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरा, जल्द आएंगे नए फीचर्स भारत की खबरें
    गूगल मैप्स की शिकायत की तो कंपनी ने शायराना अंदाज में दिया जवाब, ट्वीट वायरल गूगल
    गोवा: गूगल मैप्स से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा है सड़क पर लगा पोस्टर गोवा
    अब गूगल मैप्स पर दिखेंगी रेस्टोरेंट की मशहूर डिश, एंड्रॉयड के लिए जारी होगा फीचर गूगल

    गूगल

    जियो प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश करेगी गूगल, कंपनी लाएगी 5G सर्विस मुकेश अंबानी
    तीन महीने में 14 कंपनियों ने जियो प्लेटफॉर्म में किया 1.51 लाख करोड़ रुपये का निवेश मुकेश अंबानी
    गूगल पर जल्दी और आसानी से अपनी क्वेरी सर्च करने के लिए आजमाएं ये हैक्स टेक्नोलॉजी
    जीमेल में स्टोरेज की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये तरीके जीमेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025