NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल सर्च को मिला अपडेट, भरोसेमंद सोर्स से जानकारी खोजना अब होगा आसान
    अगली खबर
    गूगल सर्च को मिला अपडेट, भरोसेमंद सोर्स से जानकारी खोजना अब होगा आसान
    गूगल अपने सर्च और न्यूज फीचर्स को अपडेट्स दे रही है।

    गूगल सर्च को मिला अपडेट, भरोसेमंद सोर्स से जानकारी खोजना अब होगा आसान

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Apr 01, 2022
    08:40 pm

    क्या है खबर?

    गूगल की ओर से ऑनलाइन अफवाहों और फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए सर्च और न्यूज सेक्शन को अपडेट्स दिए जा रहे हैं।

    पिछले साल कंपनी ने यूजर्स को तेजी से बदल रहीं स्टोरीज के बारे में नोटिफिकेशंस भेजने और 'अबाउट दिस रिजल्ट' सेक्शन की शुरुआत की थी।

    कंपनी ने अपने फैक्ट-चेकिंग टूल्स के इस्तेमाल से जुड़े कुछ टिप्स दिए हैं और भरोसेमंद सोर्स की पहचान करने में भी यूजर्स की मदद करेगी।

    ब्लॉग

    कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी

    गूगल ने अपडेट्स से जुड़ी जानकारी आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में दी है।

    कंपनी ने बताया है कि नए फीचर्स के साथ ऑनलाइन दिखने वाली जानकारी में से सही और भरोसेमंद लिंक चुनना आसान हो जाएगा।

    न्यूज ऐप के टॉप स्टोरीज सेक्शन में गूगल एक लेबल दिखाने वाली है, जो किसी एक मुद्दे से जुड़ी स्टोरीज को हाइलाइट करेगा।

    यह लेबल तय करेगा कि स्टोरी भरोसेमंद सोर्स की ओर से शेयर की गई है।

    लेबल

    अलग-अलग स्टोरीज पर दिखेगा लेबल

    ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि नया लेबल यूजर्स को इन्वेस्टिगेटिव आर्टिकल्स, इंटरव्यूज, एनाउंसमेंट्स, प्रेस रिलीज या लोकल न्यूज स्टोरीज पर दिखेगा।

    इसकी मदद से यूजर्स को मीडिया आउटलेट्स की ओर से पब्लिश की गईं स्टोरीज के बारे में और ज्यादा जानकारी मिलेगी।

    नए फीचर को अभी केवल अंग्रेजी भाषा के सपोर्ट के साथ अमेरिका में लॉन्च किया गया है और अगले कुछ सप्ताह में ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा।

    वेबसाइट

    किसी वेबसाइट के बारे में जुटाएं ज्यादा जानकारी

    गूगल सर्च में पहले ही 'अबाउट दिस रिजल्ट' फीचर यूजर्स को मिल रहा है।

    अब इस फीचर की मदद से किसी वेबसाइट के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा सकती है।

    इसके लिए सर्च रिजल्ट में दाईं ओर ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करने के बाद 'मोर अबाउट दिस पेज' विकल्प चुनना होगा।

    नया विकल्प यूजर्स को किसी सोर्स या वेबसाइट के बारे में बताता है, जिससे उसके भरोसेमंद होने या ना होने का फैसला किया जा सके।

    फैक्ट चेक

    गूगल फैक्ट चेक टूल की ले सकते हैं मदद

    मौजूदा फीचर्स के साथ भी अगर आप किसी सर्च रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो गूगल खास फैक्ट चेक टूल्स भी ऑफर करती है।

    इन फैक्ट चेट टूल्स पर किसी भी मुद्दे के बारे में फैक्ट चेक किया जा सकता है और बिल्कुल सटीक जानकारी यूजर्स को मिलती है।

    आप toolbox.google.com/factcheck पर जाकर इस टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    किसी भी जानकारी के भरोसेमंद होने का पता इस टूल से आसानी से लगाया जा सकता है।

    हेल्थ

    गूगल सर्च में आए नए हेल्थ फीचर्स

    बीते दिनों गूगल अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आई है, जिसकी मदद से सेहत का ध्यान रखना और वक्त पर डॉक्टर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

    गूगल ने CVS में मिनिटक्लीनिक के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके बाद यूजर्स ना सिर्फ किसी डॉक्टर के बारे में सर्च कर पाएंगे, बल्कि उसके साथ अपॉइंटमेंट भी शेड्यूल कर सकेंगे।

    नया फीचर अगले कुछ सप्ताह में रोलआउट किया जाएगा और शुरुआत में केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गूगल का ओरिजनल नाम बैकरब (Backrub) बताया जाता है, जिसे बाद में बदल दिया गया। गूगल दरअसल अंग्रेजी के शब्द Googel की गलत स्पेलिंग है, जो एक से लेकर 100 जीरो तक लिखा जाने वाला एक मैकेनिकल टर्म है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    मोबाइल ऐप्स
    गूगल सर्च

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    गूगल

    यूट्यूब म्यूजिक टेस्ट कर रही है पर्सनलाइज्ड 'रिकमेंडेड रेडियोज' टैब, ऐसे करेगा काम एंड्रॉयड
    फेक न्यूज को लेकर सरकार और टेक कंपनियों के बीच हुई तनावपूर्ण बैठक- रिपोर्ट ट्विटर
    यूट्यूब फुल-स्क्रीन व्यू पर मिले नए विकल्प; लाइक, कॉमेंट और शेयर कर पाएंगे वीडियो यूट्यूब
    अब गूगल स्टोर पर नहीं मिलेगा गूगल पिक्सल 4a स्मार्टफोन क्वालकॉम

    मोबाइल ऐप्स

    सिग्नल ऐप को मिला बड़ा अपडेट, फोन नंबर बदलने पर डिलीट नहीं होंगे पुराने चैट्स व्हाट्सऐप
    2021 में तेजी से बढ़े मोबाइल ऐप फ्रॉड्स, डिवेलपर्स के लिए ग्रामीण भारत में मौके- रिपोर्ट साइबर अपराध
    फ्री फायर समेत 54 चाइनीज ऐप्स पर भारत सरकार ने लगाया बैन भारत सरकार
    क्या भारत में बैन के बाद वापस आएगा फ्री फायर गेम? जानें हर सवाल का जवाब गेम

    गूगल सर्च

    बड़ी स्क्रीन पर डार्क मोड में कर पाएंगे गूगल सर्च, चल रही टेस्टिंग गूगल
    गूगल मैप्स, सर्च और असिस्टेंट पर दिखेगी कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी गूगल मैप
    कॉलिंग में आ रही है दिक्कत? एंड्रॉयड यूजर्स तुरंत अपडेट करें गूगल सर्च ऐप एंड्रॉयड
    भारत में 'अबाउट दिस रिजल्ट' फीचर रोलआउट कर रही है गूगल, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025