Page Loader
गूगल के नए AI सर्च एक्सपीरियंस से सीधे सर्च बार से बनाई जा सकेंगी तस्वीरें
गूगल के SGE के जरिए यूजर्स सर्च बार में प्रॉम्प्ट डालकर जनरेट कर पाएंगे तस्वीरें

गूगल के नए AI सर्च एक्सपीरियंस से सीधे सर्च बार से बनाई जा सकेंगी तस्वीरें

लेखन रजनीश
Oct 13, 2023
05:29 pm

क्या है खबर?

टेक इंडस्ट्री में वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बोलबाला है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा सहित अन्य टेक कंपनियां लगभग हर दिन नए AI फीचर्स और मॉडल जारी कर रही हैं। ये नए AI मॉडल और फीचर्स काम को तेज और आसान बना रहे हैं। अब एक ताजा अपडेट में गूगल ने बताया है कि उसका सर्च जनरेटर एक्सपीरियंस (SGE) यूजर्स को सीधे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से तस्वीरें लेने देगा। यानी यूजर्स टेक्स्ट से तस्वीरें बना सकेंगे।

गूगल

सर्च में जनरेटिव AI क्षमताओं को शामिल करना जारी रखे हुए है गूगल

गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में विचार साझा किया कि कंपनी सर्च में जनरेटिव AI क्षमताओं को शामिल करने के प्रयोग जारी रखे हुए है। गूगल के मुताबिक, वह नए तरीकों का परीक्षण कर रही है, जिससे ज्यादा काम हो सके। उदाहरण के लिए AI कंटेंट लिखने और मेल ड्राफ्ट करने में या इनकी शुरुआत करने में मदद कर सकता है। AI के जरिए मन में आए किसी भी विचार पर आधारित तस्वीर बनाई जा सकती है।

सर्च

क्या है SGE?

SGE या सर्च जनरेटर एक्सपीरियंस गूगल का नए तरह का सर्च इंजन है। यह यूजर्स के प्रश्नों के अधिक व्यापक और जानकारी से भरे जवाब उत्पन्न करने के लिए AI का उपयोग करता है। गूगल ने सर्च और इंटरफेस क्षमताओं के साथ अपना SGE विकसित किया है। इसे यूजर्स के लिए और अधिक इंटरैक्टिव और उपयोगी बनाने के लिए नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। गूगल ने SGE के जरिए सर्च परिणामों के AI आधारित समरी पेश करना शुरू किया है।

ओवरव्यू

नए अपडेट से मिलते हैं ये फीचर्स

नया अपडेट यूजर्स को उनके सर्च से जुड़े सवालों का छोटा ओवरव्यू प्रदान करता है। एक अन्य अपडेट यूजर्स को उनकी सर्च में खोजे गए कंटेंट में व्याकरण और अन्य गलतियों की जांच करने की अनुमति देता है। अब नए अपडेट के साथ यूजर्स ड्रा या क्रिएट [x] जैसे प्रॉम्प्ट दे सकते हैं और SGE पूरी तरह से नई तस्वीरें जनरेट कर देता है। SGE का इमेज जरनेशन गूगल के इमेजेन परिवार के मॉडल द्वारा संचालित है।

तस्वीर

गूगल सर्च पर कैसे काम करेगा इमेज जनरेशन?

सर्च में गूगल का जनरेटिव AI कंपनी के इमेजेन टेक्स्ट-टू-इमेज डिफ्यूजन मॉडल द्वारा संचालित है, जो यूजर्स को SGE का एक्सेस देता है। यह यूजर्स को सर्च में शब्दों का इस्तेमाल कर तस्वीर प्राप्त करने की अनुमति देगा। यह ठीक उसी तरह है जैसे माइक्रोसॉफ्ट के बिंग इमेज सर्च में यूजर्स प्रॉम्प्ट्स देते हैं और तस्वीर मिल जाती हैं। उदाहरण के लिए यदि समुद्र तट पर नाचते हुए कुत्ते की तस्वीर चाहिए तो इनपुट देकर तस्वीर प्राप्त कर सकते हैं।