Page Loader
साइबर अपराधों में हर साल हो रही बढ़ोतरी, विशेषज्ञों ने बताई डाटा सुरक्षा की जरूरत
साइबर अपराधों में हर साल हो रही बढ़ोतरी

साइबर अपराधों में हर साल हो रही बढ़ोतरी, विशेषज्ञों ने बताई डाटा सुरक्षा की जरूरत

Jan 02, 2024
11:05 am

क्या है खबर?

देश में पिछले कुछ सालों से साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि हर साल इनमें बढ़ोतरी हो रही है और इनके शिकार होने वाले लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 2021 की तुलना में 2022 में साइबर अपराध के आंकड़ों में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। जालसाल अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उन्हें चूना लगाकर निकल जाते हैं।

मामले

हर साल बढ़ रहे हैं मामले

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक, 2020 में देश में साइबर धोखाधड़ी के 50,035, 2021 में 52,974 और 2022 में 65,893 मामले दर्ज हुए थे। बीते साल के आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन रोजाना बड़ी संख्या में दर्ज हो रहे मामले बताते हैं कि संख्या इस बार भी बड़ी रहने वाली है। इन मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए विशेषज्ञ डाटा सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।

फ्रॉड

इन तरीकों से हो रही ठगी 

जालसाज अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इनमें OTP स्कैम, बैंक अकाउंट हैकिंग, अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर पैसे ऐंठना और फर्जी लिंक भेजकर लोगों की पर्सनल जानकारी जुटाने जैसे तरीके शामिल हैं। इनसे बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति को निजी जानकारी न दें और न ही किसी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक पर क्लिक करें। ठगी की अंदेशा लगने पर इसकी जानकारी तुरंत साइबर अपराध सेल को दे।