Page Loader
आदित्य-L1 मिशन: ISRO ने सफलतापूर्वक पूरी की पहली अर्थ-बाउंड फायरिंग
आदित्य-L1 मिशन भारत का पहला सौर मिशन है (तस्वीर: ISRO)

आदित्य-L1 मिशन: ISRO ने सफलतापूर्वक पूरी की पहली अर्थ-बाउंड फायरिंग

Sep 03, 2023
01:38 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बीते दिन (2 सितंबर) आदित्य-L1 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। ISRO ने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट में जानकारी दी है कि आदित्य-L1 को अंतरिक्ष में और आगे भेजने के लिए आज पहली अर्थ-बाउंड फायरिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। अंतरिक्ष यान को सूर्य के L1 पॉइंट के तरफ आगे भेजने के लिए अगली अर्थ-बाउंड फायरिंग 5 सितंबर, 2023 को सुबह 3 बजे की जाएगी।

अगली फायरिंग

5 सितंबर को की जाएगी अगली अर्थ-बाउंड फायरिंग

ISRO ने X पोस्ट में लिखा, 'सैटेलाइट पूरी तरह ठीक है और सामान्य कार्य कर रहा है। पहली अर्थ-बाउंड फायरिंग को ISTRC, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक किया गया है। नई कक्षा 245 किमी × 22,459 किमी प्राप्त हुई है।' बता दें, अंतरिक्ष यान का आकार किसी फ्रीज के समान है और इसका वजन लगभग 1,500 किलोग्राम है। यह अपने साथ 7 पेलोड ले गया है। आदित्य-L1 अपने स्थान पर पहुंचने के बाद 5 साल तक काम करेगा।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

आदित्य-L1 मिशन भारत का पहला सौर मिशन है। इसका उद्देश्य L1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। अंतरिक्ष यान के साथ भेजे गए पेलोड विभिन्न तरंग बैंडों में क्रोमोस्फीयर, प्रकाशमंडल और सूर्य की सबसे बाहरी परतों का निरीक्षण करेंगे, जिससे रियल टाइम में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर नजर रखा जा सकेगा। मिशन का बजट लगभग 1,000 करोड़ रुपये है। अंतरिक्ष यान को सटीक त्रिज्या तक पहुंचने में लगभग 125 दिन का समय लगेगा।