Page Loader
चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने क्या कहा?
ISRO आने वाले कुछ सालों में कई अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करेगा

चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने क्या कहा?

Aug 23, 2023
08:02 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 आज शाम लगभग 06:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंड कर चुका है। चंद्रयान-3 मिशन सफल होने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि हमने चांद पर कदम रख लिया है। उन्होंने कहा, "हमने चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' में सफलता हासिल कर ली है, भारत चांद पर है।" बता दें, इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

बयान

ISRO प्रमुख ने किया सभी का धन्यवाद

चंद्रयान-3 मिशन कामयाब होने पर ISRO के अध्यक्ष ने आगे कहा, "इस मिशन की सफलता को लेकर मैं सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थना की। मैं किरण कुमार सर, श्री कमलाधर, कोटेश्वर राव को धन्यवाद देना चाहता हूं, वे बहुत मदद कर रहे हैं और टीम का हिस्सा भी है। हमें टीम के सभी साथियों से विश्वास मिला है। चंद्रयान-3 के साथ संचार हो रहा है"

मिशन

ISRO आने वाले कुछ सालों में लॉन्च करेगा ये अंतरिक्ष मिशन

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद ISRO आने वाले कुछ सालों में गगनयान, आदित्य-L1 और शुक्र ग्रह के लिए एक विशेष अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च करेगा। गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष तक सुरक्षित ले जाना और पृथ्वी पर वापस लाना है इस मिशन को 2024 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। आदित्य-L1 मिशन को इसी साल लॉन्च किया जाना है। इसके तहत सूर्य के सतह के बारे में अध्ययन किया जाएगा।