Loading...
त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला, हथियार छीनने की कोशिश; महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार
त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला, हथियार छीनने की कोशिश; महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार

लेखन आबिद खान
Nov 03, 2026
03:42 pm

क्या है खबर?

त्रिपुरा के आशाबाड़ी इलाके में सोमवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले की घटना सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तस्करों के एक समूह ने 3 जवानों पर हमला किया दिया, जिसमें वे घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घायल जवानों से हथियार छीनने की भी कोशिश की और मौके पर मौजूद एक सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना

तस्करों ने जवानों को घेरा

ये घटना बॉक्सानगर क्षेत्र के आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के पास की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ तस्कर यहां से अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद BSF की 49वीं बटालियन के जवानों ने उनका पीछा किया और एक तस्कर को पकड़ लिया।

आरोपी को लाते वक्त रास्ते में तस्करों ने जवानों को घेर लिया। आरोपियों ने जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की।

बयान

मुख्यमंत्री बोले- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, 'मैं हमारे बहादुर BSF जवानों पर किए गए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा की ऐसी घटनाएं पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इनकी पुरजोर निंदा की जानी चाहिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें न्याय मिले। हमारे सुरक्षा कर्मी सर्वोच्च सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं।'

ADVERTISEMENT