Page Loader

अहमद पटेल: खबरें

गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। वह तीन बार लोकसभा और चार बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 1949 में गुजरात के भरूच में जन्मे अहमद पटेल ने 1976 में स्थानीय चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। उन्हें गांधी परिवार के बेहद नजदीक माना जाता है। 1985 में कुछ समय के लिए वह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संसदीय सचिव रह चुके हैं। सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अहमियत बढ़ गई और वह गांधी परिवार से बाहर कांग्रेस के सबसे अहम और शक्तिशाली नेता रहे। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में उनका अहम हाथ रहा और वे इसके मुख्य रणनीतिकार थे। अहमद पटेल सोनिया गांधी की सर्वशक्तिशाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (NAC) के दूसरे सबसे अहम सदस्य भी रहे।

गुजरात दंगे: मोदी के खिलाफ अहमद पटेल ने रची थी साजिश, तीस्ता सीतलवाड़ थीं हिस्सा- SIT

गुजरात दंगा मामलों की जांच कर रही गुजरात पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को लेकर कई खुलासे किए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह सांस लेने में तकलीफ के कारण 19 दिसंबर से दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती थे और यही पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

आज तड़के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया। उन्हें कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे। उन्होंने सुबह करीब 03:30 बजे अंतिम सांस ली। वह 71 साल के थे।

15 Nov 2020
दिल्ली

कोरोना संक्रमित कांग्रेस नेता अहमद पटेल की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती कराए गए

कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को इनटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में शिफ्ट किया गया है।

उपसभापति से 'बुरा' व्यवहार करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में राज्यसभा चेयरमैन

राज्यसभा चेयरमैन वैंकेया नायडू उन सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने का विचार कर रहे है, जिन्होंने उपसभापति हरिवंश के साथ 'बुरा' व्यवहार किया।

20 Jan 2020
छत्तीसगढ़

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास कर सकते हैं कांग्रेस शासित सभी राज्य

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई को एक कदम और आगे ले जाते हुए कांग्रेस ने कहा है कि उसकी सरकार वाले सारे राज्यों की विधानसभाएं इसके खिलाफ प्रस्ताव पास करेंगी।

जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में प्रियंका गांधी का धरना, कहा- सरकार के खिलाफ लड़ेंगे

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट पर धरना दिया। वो छात्रों के समर्थन में दो घंटे के धरने पर बैठी थीं।

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अहमद पटेल बोले- महाराष्ट्र में संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं

शिवसेना और NCP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि नेता शामिल रहे।

23 Sep 2019
दिल्ली

तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम से मिलने पहुंचे मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सोमवार को तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से मिलने पहुंचे।

03 Jul 2019
कर्नाटक

गुजरात राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा से बचाने के लिए कांग्रेस ने माउंट आबू भेजे 65 विधायक

गुजरात की 2 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य के अपने 65 विधायकों को राजस्थान के माउंट आबू भेजने का फैसला किया है।

रिपोर्ट: अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े राहुल गांधी, कहा- गांधी परिवार से नहीं होगा अगला अध्यक्ष

कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक में अपना इस्तीफा नामंजूर होने के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं।

EVM ट्रैकिंग और VVPAT मिलान की मांग को लेकर चुनाव आयोग से मिलेंगी विपक्षी पार्टियां

चुनावी नतीजों से पहले विपक्षी दल अपनी मांगों को लेकर आज चुनाव आयोग से मुलाकात कर सकते हैं।

18 Apr 2019
चुनाव

जब एक वोट के कारण गिरी सरकार, समझें एक वोट का महत्व और इसका इतिहास

चुनावी समय चल रहा है, ऐसे में हर मतदाता वोट का महत्व समझ रहा है।

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: 'RG' के बाद अब घोटाले में उछला कांग्रेस नेता अहमद पटेल का नाम

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के बिचौलिए क्रिश्चिन मिशेल ने इसमें एक बड़े कांग्रेस नेता के शामिल होने की संभावना जताई है।