NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
    1/6
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 25, 2020
    08:59 am
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

    आज तड़के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया। उन्हें कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे। उन्होंने सुबह करीब 03:30 बजे अंतिम सांस ली। वह 71 साल के थे। पटेल के बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर उनकी मौत की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शीर्ष नेताओं ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।

    2/6

    फैसल पटेल बोले- अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे

    फैसल पटेल ने ट्वीट करते हुए बताया, 'बहुत दुख के साथ यह सूचना दी जा रही है कि आखिरकार मेरे पिता अहमद पटेल का 25 नवंबर को रात 03:30 बजे देहावसान हो गया। करीब एक माह पहले उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उनकी तबीयत बहुत खराब थी। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे।' बता दें कि पटेल को 1 अक्टूबर को संक्रमित पाया गया था।

    3/6

    प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

    अहमद पटेल के निधन की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अहमद पटेल जी के निधन से दुख हुआ है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सालों समाज की सेवा की। अपने तेज दिमाग के लिए पहचाने जाने वाले अहमद पटेल की कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके बेटे फैसल से बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।'

    4/6

    राहुल गांधी बोले- कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे अहमद पटेल

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'यह एक दुखद दिन है। श्री अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। उनका जीवन और सांस कांग्रेस थी और सबसे मुश्किल समय में भी वह पार्टी के साथ खड़े रहे। वह एक जबरदस्त संपदा थे। हम उन्हें याद करेंगे। फैसल, मुमताज और उनके परिवार को मेरा प्यार और संवेदनाएं।' कांग्रेस ने भी ट्वीट कर पटेल को श्रद्धांजलि दी है।

    5/6

    प्रियंका गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी है और कांग्रेस के लिए उनके योगदान को याद किया है। उन्होंने लिखा, 'अहमद जी के पूरे परिवार विशेषकर मुमताज और फैसल पटले के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारी पार्टी के प्रति आपके पिता की सेवा और प्रतिबद्धता असीमित थी। हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे। उनका साहस तुम्हें मिले और तुम्हें इस शोकपूर्ण घटना को सहने की शक्ति दे।'

    6/6

    कांग्रेस के चाणक्य थे अहमद पटेल

    1949 में गुजरात के भरूच में जन्मे अहमद पटेल गांधी परिवार के बेहद नजदीक थे और उन्हें कांग्रेस का चाणक्य कहा जाता था। वह 2001 से सोनिया गांधी के सलाहकार भी थे और 2004-2014 में UPA सरकार के कार्यकाल में वह देश के सबसे शक्तिशाली लोगों में शामिल थे। इससे पहले 1997 में मात्र 26 साल की उम्र में चुनाव जीतकर वह पहली बार लोकसभा सांसद बने थे। वह तीन बार लोकसभा और चार बार राज्यसभा सांसद रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस समाचार
    अहमद पटेल

    नरेंद्र मोदी

    कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, केजरीवाल ने प्रदूषण को ठहराया जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल
    असम में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 साल की उम्र में निधन असम
    G-20 सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी बोले- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कोरोना वायरस सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती सऊदी अरब
    नगरोटा मुठभेड़: पाकिस्तानी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में थे मारे गए चारों आतंकवादी- रिपोर्ट भारत की खबरें

    कांग्रेस समाचार

    केरल: लागू नहीं होगा सोशल मीडिया से जुड़ा संशोधित कानून, आलोचनाओं के बाद पीछे हटी सरकार केरल
    गुलाम नबी आजाद ने दोहराई कांग्रेस में बदलाव की मांग, कहा- नेताओं का जमीनी संपर्क टूटा बिहार
    बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली से गोवा शिफ्ट हुईं सोनिया गांधी- रिपोर्ट दिल्ली
    मुंबई: शिवसेना नेता की धमकी के बाद मिठाई की दुकान के संचालक ने ढका 'कराची' नाम मुंबई

    अहमद पटेल

    कोरोना संक्रमित कांग्रेस नेता अहमद पटेल की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती कराए गए दिल्ली
    उपसभापति से 'बुरा' व्यवहार करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में राज्यसभा चेयरमैन कांग्रेस समाचार
    नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास कर सकते हैं कांग्रेस शासित सभी राज्य छत्तीसगढ़
    जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में प्रियंका गांधी का धरना, कहा- सरकार के खिलाफ लड़ेंगे दिल्ली पुलिस
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023