खाने के अलावा इस तरह से भी इस्तेमाल किया जा सकता है वेजिटेबल ऑयल
क्या है खबर?
आमतौर पर वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल तरह-तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल रोजमर्रा के अन्य कई कामों के लिए भी किया जा सकता है।
इसलिए अगर आप वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए करते हैं तो आज हम आपको इसके कुछ ऐसे इस्तेमाल बताते हैं जो शायद आपको पसंद आएंगे।
चलिए फिर वेजिटेबल ऑयल का विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल करना जानते हैं।
#1
आसानी से खुल जाएगा जार का ढक्कन
अगर कभी कई बार प्रयास करने के बाद भी आपसे किसी जार का ढक्कन न खुले तो इस काम के लिए भी आप वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वैसे तो जार को खोलने के लिए तौलिये या किसी कपड़े का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन वेजिटेबल ऑयल आपका यह काम काफी आसानी से कर सकता है।
इसके लिए थोड़ा सा वेजिटेबल ऑयल जार के बाहरी रीम पर लगाएं और फिर इसे खोलें।
#2
रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में है मददगार
अगर कभी अचानक से आपका मॉइश्चराइज खत्म हो जाता है तो आप अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे अच्छी बात तो है कि यह प्रोटीन और फैट आदि पोषक गुणों से समृद्ध होता है जो त्वचा को ऐसे जरूरी पोषण देते हैं जो महंगे मॉइश्चराइज भी नहीं दे पाते।
इसलिए आप इसका इस्तेमाल रूखी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए कर सकते हैं।
#3
फर्नीचर को करें पॉलिश
अगर आपके घर में लकड़ी का फर्नीचर मौजूद है तो आप इसे पॉलिश करने के लिए भी वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए एक मुलायम कपड़े पर वेजिटेबल ऑयल डालें और फिर इसे लकड़ी के फर्नीचर पर हल्के हाथों से इस तरह रगड़े जिस तरह फर्नीचर को पॉलिश किया जाता है।
यकिन मानिए इससे लकड़ी के फर्नीचर की न सिर्फ चमक बढ़ेगी बल्कि गंदगी भी दूर हो जाएगी।
#4
परमानेंट मार्कर से लिखा हुआ मिटाएं
कई बार ऐसा होता है कि हमने किसी को गिफ्ट देने के लिए कोई सामान लिया हो और उस पर परमानेंट मार्कर से कीमत या कुछ ऐसा लिखा हो जिसे हम मिटाना चाहते हैं।
इस काम के लिए भी आप वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए रूई पर थोड़ा सा वेजिटेबल ऑयल लगाकर उसे परमानेंट मार्कर से लिखे शब्दों पर हल्के हाथ से रगड़ें। ऐसा करके लिखा हुआ साफ हो जाएगा।