NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपने घर वालों को बनाकर खिलाएं पंजाब के ये 5 जायकेदार व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी 
    अगली खबर
    अपने घर वालों को बनाकर खिलाएं पंजाब के ये 5 जायकेदार व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी 

    अपने घर वालों को बनाकर खिलाएं पंजाब के ये 5 जायकेदार व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी 

    लेखन सयाली
    Apr 14, 2024
    09:36 am

    क्या है खबर?

    पंजाब एक बेहद जीवंत और समृद्ध राज्य है। यह राज्य भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित है।

    पंजाब अपने इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां के खाने का जायका भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है।

    पंजाबी खान-पान में लस्सी से लेकर कढ़ी-चावल तक, आपको कई तरह के पकवान मिलेंगे। आज हम आपको पंजाब में मिलने वाली 5 स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे, जिन्हें खाकर आपका मन खुश हो जाएगा।

    #1

    बंटा सोडा 

    पंजाब के स्ट्रीट-फूड में से बंटा सोडा पेय पदार्थों में बेहद मशहूर है। यह एक तरह की शिकंजी या नींबू पानी होता है, जो खास तरह के मसाले से बनाया जाता है।

    बंटा सोडा का मसाला बनाने के लिए काला नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला एक साथ मिलाएं। अब इन सूखे मसलों को सोडा, नींबू के रस और चीनी के साथ मिला दें।

    शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए इस पेय में कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर पिएं।

    #2

    पनीर टिक्का 

    आप पंजाबी जायके का आनंद लेने के लिए स्वादिष्ट पनीर टिक्का बनाकर खाएं।

    इसे बनाने के लिए पनीर को लाल मिर्च, नमक, बेसन, सरसों के तेल, चाट मसाला और दही के साथ मैरीनेट करें। अब इसमें कटे हुए प्याज और शिमला मिर्च के टुकड़े भी डालें।

    मसाला लग जाने पर पनीर और सब्जियों को एक सीक में लगाकर ग्रिल करें या सेकें। इसे हरी पुदीने की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

    कीटो डाइट वाले लोगों के लिए पनीर टिक्का रेसिपी।

    #3

    पंजाबी कढ़ी 

    कढ़ी दही से बना एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे पंजाब समेत गुजरात, उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में खाया जाता है।

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन की छोटी-छोटी पकोड़ियां बनाकर तल लें। एक कढ़ाई में अदरक-लहसुन का पेस्ट, बेसन और दही का मिश्रण, नमक, मिर्च और पानी मिलाकर इसमें पकौड़ियां डाल दें।

    इन पकौड़ियों के नरम हो जाने और कढ़ी के गाढ़े हो जाने पर इसे परोसें और आनंद लें।

    #4

    पिन्नी

    पंजाब की मशहूर आटे की पिन्नी बनाने के लिए एक बर्तन में घी गरम करें और उसमें खाने वाला गोंद मिलाएं। इसे 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकने दें, जब तक यह फूल न जाए।

    अब गोंद को ठंडा करके इसे पीस लें। एक अन्य बर्तन में घी गरम करके उसमें सूखे मेवों को भूनें और उन्हें भी पीस लें।

    अब घी में आटा और सूजी को भूनकर सभी सामग्रियों को मिलाएं और स्वादिष्ट लड्डू तैयार करें।

    #5

    लस्सी

    लस्सी दही से बना ताजगी देने वाला पेय है, जिसे पंजाब की शान माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन या जग में दही को अच्छी तरह से फेंटें।

    आप स्थिरता को अपने मुताबिक तय करने के लिए इसमें पानी भी मिला सकते हैं। इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

    आप चाहें तो इसमें अपने मन-पसंद फलों का स्वाद भी शामिल कर सकते हैं।

    जानिए आम से बनी 5 तरह की लस्सी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    रेसिपी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025

    पंजाब

    पंजाब: लुधियाना केंद्रीय जेल में हत्यारोपी का जन्मदिन मनाया गया, पंजाबी गानों पर थिरके कैदी लुधियाना
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 5 जनवरी के लिए कितने हैं नए दाम? यहां देखिये  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पंजाब: जालंधर में तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को उड़ाया, चालक फरार जालंधर
    हरियाणा: एम्बुलेंस को सड़क पर गड्ढे से लगा झटका, मृत घोषित व्यक्ति हो गया जिंदा हरियाणा

    रेसिपी

    होली पर मेहमानों को परोसें ये 5 पारपंरिक ड्रिंक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी होली
    शाम के नाश्ते में बनाएं आलू के ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    पेट की अतिरिक्त चर्बी को दूर करने के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं ये व्यंजन, जानें रेसिपी वजन घटाना
    घर पर आसानी से बनाया जा सकता है प्रोटीन शेक, जानिए 5 रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025