NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खाली पेट तरबूज खाने से स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ मिलते हैं? 
    अगली खबर
    खाली पेट तरबूज खाने से स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ मिलते हैं? 

    खाली पेट तरबूज खाने से स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ मिलते हैं? 

    लेखन अंजली
    Apr 14, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    सुबह के समय हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर खान-पान की चीजों का सेवन करने से इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है।

    जब दिन की शुरुआत के लिए हाइड्रेटिंग फल की बात होती है तो तरबूज एक स्वस्थ आहार विकल्प लगता है क्योंकि यह पानी से भरपूर होने के साथ-साथ ढेर सारे खनिजों को खुद में समेटे हुए है।

    हालांकि, क्या खाली पेट तरबूज खाना हर किसी के लिए सही है?

    आइए जानते हैं।

    जानकारी

    खाली पेट तरबूज का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?

    खाली पेट कोई भी फल खाने से किसी भी व्यक्ति को उसके शरीर के प्रकार और हार्मोनल कामकाज के आधार पर फायदे या नुकसान होते हैं।

    अगर आपको लेप्टिन या इंसुलिन प्रतिरोध है तो सुबह खाली पेट तरबूज न खाएं क्योंकि यह समस्या के लक्षणों को बढ़ा सकता है।

    इसके अतिरिक्त फ्रुक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों के लिए भी खाली पेट तरबूज खाना हानिकारक हो सकता है।

    इनके अलावा कोई भी व्यक्ति सुबह खाली पेट तरबूज का सेवन कर सकता है।

    फायदा-1

    हाइड्रेट करने के साथ-साथ दूर कर सकता है थकान

    खुद को डिहाइड्रेशन और थकान से बचाए रखने के लिए रोजाना खाली पेट तरबूज का सेवन करें।

    इससे शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ेगा और प्राकृतिक रूप से डिहाइड्रेशन का इलाज होगा।

    इस फल में मौजूद पोटैशियम और सोडियम की मात्रा शरीर में द्रव और इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद कर सकती है।

    यहां जानिए गर्मियों के लिए लाभदायक इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ड्रिंक्स।

    फायदा-2

    पाचन क्रिया के लिए है लाभदायक

    अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट तरबूज का सेवन करते हैं तो इसका पाचन क्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    एक शोध के मुताबिक, तरबूज का सेवन करने से कब्ज, हैजा और अन्य पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है।

    एक अन्य शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि तरबूज पेट में पहुंचकर डाइजेशन टॉनिक का काम कर सकता है।

    यहां जानिए पेट की गर्मी दूर करने वाले खाद्य पदार्थ।

    फायदा-3

    हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में है कारगर

    अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपके लिए सुबह खाली पेट तरबूज का सेवन करना बेहतर हो सकता है।

    हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों पर एक शोध के मुताबिक, तरबूज से ब्लड प्रेशर के दोनों प्रकार, सिस्टोलिक और डायस्टोलिक में सुधार होता है।

    वहीं एक अन्य शोध की मानें तो तरबूज में पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।

    फायदा-4

    त्वचा के लिए है फायदेमंद

    तरबूज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और कूलिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की देखभाल करने में मदद कर सकते हैं।

    ये गुण त्वचा की सूजन दूर करने समेत दानों और चकत्तों का इलाज करने में भी सहायक हो सकते हैं।

    इस फल में मौजूद फाइटोकेमिकल्स कोलेजन का उत्पादन भी बढ़ा सकते हैं और मुक्त कणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

    लाभ के लिए एक कटोरी तरबूज का सेवन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    स्वास्थ्य टिप्स

    वजन घटाने के लिए चाय पीना बंद करना कितना जरूरी? जानिये खान-पान
    त्वचा की देखभाल के लिए बढ़िया हैं ये पौधे, इस तरह से करें उपयोग  त्वचा की देखभाल
    शरीर में विटामिन-A की कमी से हो सकती हैं कई समस्याएं, इन संकेतों पर ध्यान दें   स्वास्थ्य
    डर्मेटोमायोसिटिस है बेहद खतरनाक बीमारी, लाल चकत्ते से होती है इसकी शुरुआत  स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025