
गर्मियों के दौरान इन गंभीर समस्याओं से रहें दूर, जानिए बचाव के तरीके
क्या है खबर?
गर्मी का मौसम कई बीमारियों की वजह बन सकता है और ऐसे में छोटी-छोटी समस्याएं भी गंभीर समस्या का रूप ले सकती हैं। इसलिए इस मौसम में खुद की देखभाल करना बेहद जरूरी है।
आइए आज हम आपको कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताते हैं, जो गर्मियों में अधिक होती हैं और इनके कारण आपको अस्पताल तक जाना पड़ सकता है। इसके बाद हम आपको इनसे बचाव के लिए प्रभावी तरीके भी बताएंगे।
#1
लू
लू एक प्रकार का गर्मी का झटका है, जो लंबे समय तक धूप में रहने के कारण हो सकता है।
लू लगने पर शरीर का तापमान 104 डिग्री से अधिक हो जाता है और इससे शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।
लू से बचने के लिए धूप में निकलने से बचें और अगर निकलना पड़े तो सिर को कपड़े से ढकें और चेहरे पर धूप से बचाव की क्रीम लगाएं। इसके अतिरिक्त भरपूर पानी पीएं।
#2
पानी की कमी
गर्मियों में पसीना आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
पानी की कमी के कारण शरीर में नमक और मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना, जी मचलाना, पेट में ऐंठन और थकान जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
पानी की कमी से बचने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीएं और नारियल पानी, नींबू पानी या ताजे फलों के रस का सेवन करें।
#3
हीट स्ट्रोक
हीट स्ट्रोक के कारण शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। यह अत्यधिक गर्मी दिमाग, हृदय, किडनी और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर इलाज न किया जाए तो संभावित रूप से अंग विफलता हो सकती है।
यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इससे बचने के लिए हाइड्रेटेड रहें, हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें, धूप में निकलने से बचें और शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडे पानी से नहाएं।
#4
चक्कर आना
गर्मियों में चक्कर आने की समस्या भी बढ़ जाती है और इसके कई कारण हो सकते हैं। इसका मुख्य कारण पानी की कमी हो सकता है।
इसके अतिरिक्त कम रक्तचाप, खून में शक्कर की कमी, शरीर में आयरन की कमी, कान का संक्रमण और गर्भावस्था भी चक्कर आने के कारण हो सकती है।
इसके लिए हाइड्रेटेड रहें और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जो आयरन और शक्कर से भरपूर हों।