NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / 1 अक्टूबर से भारतीय यात्रियों को वीजा-मुक्त प्रवेश देगा श्रीलंका, जानिए यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल 
    अगली खबर
    1 अक्टूबर से भारतीय यात्रियों को वीजा-मुक्त प्रवेश देगा श्रीलंका, जानिए यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल 

    1 अक्टूबर से भारतीय यात्रियों को वीजा-मुक्त प्रवेश देगा श्रीलंका, जानिए यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल 

    लेखन सयाली
    Aug 24, 2024
    02:17 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका ने पर्यटन बढ़ाने के लिए एक बढ़िया कदम उठाया है, जिसके जरिए भारतीय आसानी से इस देश की यात्रा कर सकते हैं।

    दरअसल, श्रीलंका ने भारत समेत 35 देशों के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश प्रदान करने की योजना बनाई है। यह योजना 1 अक्टूबर से शुरू होगी और आने वाले 6 महीने तक चलेगी।

    ऐसा करके यह देश अपनी अर्थव्यवस्था को बहाल करना चाहता है, जो कि कोरोना महामारी के कारण बिगड़ गई थी।

    योजना

    पर्यटकों को श्रीलंका आने पर मिलेगा 30 दिन का वीजा

    वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति वाले देशों की सूची में यूनाइटेड किंगडम (UK), अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, चीन, भारत, रूस, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे प्रमुख देश शामिल हैं।

    इस योजना के तहत इन देशों के पर्यटकों को श्रीलंका आने पर 30 दिन का वीजा दिया जाएगा। श्रीलंका अपने खूबसूरत समुद्र तटों और प्राचीन मंदिरों के लिए बेहद प्रसिद्ध है।

    इस देश की यात्रा पर आकर आप इन जगहों को देख सकते हैं।

    #1

    आदम की चोटी 

    आदम की चोटी श्रीलंका का मशहूर पर्यटन-स्थल है, जिसे आदम का पहाड़ भी कहते हैं। यह श्रीलंका में बसा 2,243 मीटर ऊंचा पर्वत है, जिसे सभी धर्म के लोग पवित्र स्थान मानते हैं।

    इस पर्वत के शिखर पर एक चट्टान है, जिस पर एक विशाल पदचिह्न मौजूद है। इसे बौद्ध परंपरा में भगवान बुद्ध, हिंदू धर्म में श्री राम और ईसाई व इस्लामी मान्यताओं में पैगंबर आदम का माना जाता है।

    आप इस पर्वत पर ट्रेक करके आनंदित हो जाएंगे।

    #2

    सिगिरिया शेर किला

    सिगिरिया श्रीलंका के सबसे मूल्यवान ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है, जिसे शेर किला भी कहा जाता है। यहां के रहने वाले लोग इस जगह को दुनिया का 8वां अजूबा मानते हैं।

    सिगिरिया मनमोहक नजारों वाला एक विशाल चट्टानी किला है, जिसे UNESCO विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। यह किला दांबुला और हबराने द्वीप के मध्य में समुद्र तल से 370 मीटर ऊपर एक विशाल चट्टान पर स्थित है।

    सिगिरिया किले को राजा कश्यप प्रथम ने बनवाया था।

    #3

    पोलोननरुवा

    UNESCO विश्व धरोहर स्थल पोलोननरुवा श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत में बसा एक प्राचीन शहर है।

    993 में चोल राजवंश द्वारा अनुराधापुरा को नष्ट किए जाने के बाद यह शहर श्रीलंका की दूसरी राजधानी बना था।

    इस जगह पर एक 31 मीटर लंबी शाही हवेली है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह कभी 7 मंजिल ऊंची थी।

    साथ ही यहां एक परिषद कक्ष, एक जनता दरबार और शाही स्नानघर के खंडहर भी मौजूद हैं। .

    #4

    नुवारा एलिया

    नुवारा एलिया श्रीलंका का एक हिल स्टेशन है, जिसका इतिहास रामायण से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि रावण ने सीता माता का अपहरण करने के बाद उन्हें इसी जगह पर रखा था।

    जब रावण ने हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई थी, तब उन्होंने इसी स्थान को जलाया था। आप यहां आकर रामायण के साक्ष्य के तौर पर काली मिट्टी को देख सकते हैं।

    इसके अलावा, यहां कई सुंदर पहाड़ और चाय के बागान भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    श्रीलंका

    श्रीलंका: प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे की सेना और पुलिस को खुली छूट, हर जरूरी कदम उठाने को कहा आर्थिक संकट
    श्रीलंका: गोटाबाया ने इस्तीफा पत्र में किया खुद का बचाव, कही ये बातें आर्थिक संकट
    श्रीलंका के बाद इन दर्जनभर देशों पर मंडरा रहा आर्थिक संकट का खतरा यूक्रेन
    कौन बनेगा श्रीलंका का अगला राष्ट्रपति? ये हैं रेस में शामिल उम्मीदवार आर्थिक संकट

    यात्रा

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सहेलियों संग भारत की इन जगहों पर घूमने जाने का बनाएं प्लान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    जामनगर घूमने का है मन तो इन जगहों पर जरूर जाएं गुजरात
    जामनगर जाने की योजना बना रहे हैं? इन 5 स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठाना न भूलें  गुजरात
    महाशिवरात्रि पर इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों में होता है भगवान शंकर का विशेष रुद्राभिषेक त्यौहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025