NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जामनगर जाने की योजना बना रहे हैं? इन 5 स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठाना न भूलें 
    अगली खबर
    जामनगर जाने की योजना बना रहे हैं? इन 5 स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठाना न भूलें 

    जामनगर जाने की योजना बना रहे हैं? इन 5 स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठाना न भूलें 

    लेखन सयाली
    Mar 04, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    गुजरात में स्थित जामनगर का नाम इन दिनों सभी की जुबान पर है। इस सुंदर शहर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह मनाए जा रहे हैं।

    जामनगर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए बेहद मशहूर है। इसके साथ ही यहां कई प्रकार का स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड भी मिलता है।

    अगर आप भी इस शहर की यात्रा पर जा रहे हैं तो यहां के स्ट्रीट फूड का जायका जरूर लें। जामनगर के ये 5 स्ट्रीट फूड बेहद प्रसिद्ध हैं।

    #1

    घुघरा

    घुघरा एक करंजी या गुजिया की तरह दिखने वाला व्यंजन है, जो नमकीन होता है। इसे आटे के गोले में आलू, सफेद मटर, अदरक, लहसुन, प्याज और मसालों का मिश्रण भरकर बनाया जाता है।

    मिश्रण भरने के बाद इसे मोड़कर गुजिया की तरह बंद किया जाता है। इसे कुरकुरा और हल्का भूरा होने तक फ्राई करते हैं।

    अंत में खट्टा-मीठा और नमकीन स्वाद देने के लिए इसके ऊपर चटनी, मूंगफली और सेव डाला जाता है।

    #2

    लसानिया जोता

    लसानिया जोता स्वाद से भरपूर व्यंजन है, जो दाबेली के समान दिखता है। इसमें भी पाव का उपयोग किया जाता है, लेकिन इसका स्वाद काफी अलग और बढ़िया होता है।

    इसे कटे हुए पाव के अंदर बहुत सारे मिर्च पाउडर के साथ मसालेदार लहसुन और मूंगफली की चटनी लगाकर बनाया जाता है। फिर इसके ऊपर से नींबू निचोड़ दिया जाता है, जो इसके स्वाद को और बढ़ा देता है।

    जामनगर की यात्रा के दौरान इन जगहों पर जरूर जाएं।

    #3

    मेसुब

    मेसुब जामनगर की मशहूर मिठाई है। बेसन और शुद्ध देसी घी से बना यह मीठा व्यंजन अपने बढ़िया स्वाद और कुरकुरेपन के लिए जाना जाता है। यह हर विशेष अवसर पर जामनगर में खाई जाती है।

    कुछ हटके स्वाद पाने के लिए आप इसे मूंगफली के साथ भी बना सकते हैं। इसके अलावा सर्दी के मौसम के दौरान इसे पिसी हुई उड़द की दाल के साथ भी बनाया जाता है।

    अपनी यात्रा के दौरान इसे जरूर खाएं।

    #4

    दाल पूरी

    दाल पकवान की तरह दाल पूरी भी सिंधियों का पारंपरिक नाश्ता है, जिसे गुजरात में भी पसंद किया जाता है। इसे पूरी तरह से पकाई गई दाल के साथ बनाया जाता है, जो इसे एक मलाईदार बनावट देता है।

    इन गरमा-गर्म पूरियों को कुरकुरे मुरमुरे के साथ परोसा जाता है। ताजा हरा धनिया, कटी हुई प्याज और नींबू निचोड़कर तैयार किया गया यह व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि दिखने में भी अच्छा लगता है।

    #5

    कटका ब्रेड

    कटका ब्रेड को जामनगर में बहुत पसंद किया जाता है, जिसे ब्रेड चाट के नाम से भी जाना जाता है। इसे इमली की चटनी में ब्रेड के टुकड़ों को भिगोकर बनाया जाता है।

    इसके ऊपर उबले आलू, मसालेदार मूंगफली, अनार के बीज और थोड़ा-सा हरा धनिया डाला जाता है। यह बची हुई ब्रेड का उपयोग करने का एक शानदार तरीका है।

    इस चटपटे व्यंजन को खाकर आपका मन तृप्त हो जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    यात्रा
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मेहदी हसन मिराज ने अप्रैल के लिए जीता पुरस्कार बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    तमिलनाडु में 300 एकड़ का पूरा गांव वक्फ बोर्ड की जद में, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला तमिलनाडु
    सुजुकी फ्रोंक्स को JNCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-स्टार रेटिंग, गुजरात प्लांट में हुआ निर्माण  मारुति सुजुकी फ्रोंक्स
    IPL 2025: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क की जगह DC की टीम में शामिल होगा ये स्टार खिलाड़ी  IPL 2025

    गुजरात

    नेक्सजू मोबिलिटी गुजरात में बनाएगी स्मार्ट EV पार्क, करेगी 5,000 करोड़ रुपये का निवेश  गुजरात सरकार
    अमेरिका: 4 साल से लापता भारतीय छात्रा FBI की सूची में, सूचना पर बड़ा इनाम अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: शराबबंदी वाले गुजरात की GIFT सिटी में क्यों मिली अनुमति? शराबबंदी
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 25 दिसंबर के लिए जारी हुए नए दाम, कहां-कितने?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    यात्रा

    भारत के 5 सबसे खूबसूरत झरने, एक बार जरूर करें इनका रुख ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र के 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन, एक बार जरूर करें इनकी यात्रा महाराष्ट्र
    छुट्टियों बिताने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 भारतीय जगहें, होगा सुकून भरा अहसास त्यौहार
    रॉक क्लाइम्बिंग के लिए बेहतरीन हैं ये 5 भारतीय जगहें, एक बार जरूर करें इनका रुख ट्रेवल टिप्स

    खान-पान

    टीवी देखते-देखते न खाएं खाना, हो सकते हैं मोटापे समेत ये नुकसान स्वास्थ्य
    वजन घटाने के लिए चाय पीना बंद करना कितना जरूरी? जानिये स्वास्थ्य टिप्स
    प्राकृतिक तरह से वजन बढ़ाने के लिए आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य-पदार्थ  वजन बढ़ाना
    असम का राज्य फल है काजी नेमू, सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ  स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025