Loading...
स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद है गाजर और ओट्स की कोज़्हुकत्ती, जानें बनाने का तरीका

स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद है गाजर और ओट्स की कोज़्हुकत्ती, जानें बनाने का तरीका

लेखन अंजली
Jun 03, 2020
06:45 am

क्या है खबर?

अगर आप रोज-रोज के खाने से बोर हो चुके हैं तो आप हेल्दी और टेस्टी गाजर और ओट्स की कोज़्हुकत्ती घर पर बना सकते हैं। नाश्ते के तौर पर यह एक बहुत बढ़िया विकल्प है। इसे खाते हुए आपको कैलोरी की चिंता करने की भी जरूरत नहीं है। ओट्स, गाजर और मसालों के स्वाद से भरपूर यह डिश भाप में तैयार करके पकाई जाती है जिससे इसके पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। आइए जानें इस जायकेदार डिश की रेसिपी।

सामग्रियां

गाजर और ओट्स की कोज़्हुकत्ती को बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी आवश्यकता

1) आधा कप ओट्स।

2) एक चौथाई कप कद्दूकस की हुई गाजर।

3) एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ प्याज।

4) एक बड़ी चम्मच बारीक कटी हुई अदरक।

5) एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च।

6) दो बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल।

7) थोड़े से करी पत्ते कटे हुए।

8) थोड़ी सी बारीक कटी हुई धनिये की पत्तियां।

9) तीन बड़ी चम्मच दही।

10) आधा छोटी चम्मच ईनो।

11) तीन बड़ी चम्मच सूजी।

12) नमक और लाल मिर्च (स्वादानुसार)।

स्टेप-1

इस तरह से शुरू करें गाजर और ओट्स की कोज़्हुकत्ती बनाना

सबसे पहले एक बाउल में ओट्स, सूजी के साथ बारीक कटी सभी सब्जियां जैसे गाजर, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, नारियल, करी पत्ता और धनिये की पत्ती को डालकर अच्छे से मिला लें।

इसके बाद इस मिश्रण में ईनो, दही, लाल मिर्च और नमक मिलाएं। अगर जरूरत लगे तो इसमें थोड़ा पानी डालकर आटे की तरह गूंथ लें।

अब इस मिश्रण से मध्यम आकार के गोले बना लें और इडली की प्लेट पर थोड़ा सा तेल लगाकर गोलों को रख दें।

ADVERTISEMENT

स्टेप-2

ऐसे चलेगा पता कि गाजर और ओट्स की कोज़्हुकत्ती हो गई है तैयार

अब मिश्रण गोलो से भरे इटली के प्लेट को 15-20 मिनट के लिए भाप में पकने के लिए रख दें।

इसके बाद इनके बीच में टूथपिक या चाकू डालकर चेक करें कि वह भीतर से पक गया है। कोज़्हुकत्ती जब पक जाता है तो उसमें चाकू डालने पर भीतर से मिश्रण नहीं चिपकेगा।

अगर कोज़्हुकत्ती कच्चा लगे तो थोड़ी देर और पका लें। इसके बाद इन्हें पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

ADVERTISEMENT

फायदा

गाजर और ओट्स की कोज़्हुकत्ती खाना है सेहत के लिए फायदेमंद

इस डिश को बनाने के लिए मुख्य तौर पर गाजर और ओट्स का इस्तेमाल हुआ है जो सॉल्यूबल फाइबर बीटा ग्लूकन से पूर्ण होते हैं। इसके कई फायदे होते हैं जैसे यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड शुगर लेवल बरकरार रखने और हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है।

इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास होता है।

नारियल या लहसुन की चटनी के साथ तो इस डिश का जायका अधिक हो जाता है।

ADVERTISEMENT