Page Loader
बिना ओवन के अब घर पर बनाएं गार्लिक चीज़ टोस्ट, बहुत आसान है तरीका

बिना ओवन के अब घर पर बनाएं गार्लिक चीज़ टोस्ट, बहुत आसान है तरीका

लेखन अंजली
Mar 11, 2020
08:21 pm

क्या है खबर?

चीज़ का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के मुंह में पानी आ जाता है, ऐसे में अगर आपको और आपके परिवार को भी चीज़ पसंद है तो आप गार्लिक चीज़ टोस्ट ट्राए कर सकते हैं। मगर, क्या आपको ये हमेशा बाहर से आर्डर करना पड़ता है? अगर हां, तो आज से ये काम छोड़ दें, क्योंकि आज हम आपको स्वादिष्ट गार्लिक चीज़ टोस्ट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानें।

सामग्रियां

गार्लिक चीज़ टोस्ट बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी आवश्यकता

रेस्टारेंट में काफी महंगी मिलने वाले गर्लिक टोस्ट का जायका आप घर पर बनाकर भी ले सकते हैं बस इसे बनाने में आपको 15 से 20 मिनट लगेंगे। साथ ही यह जायकेदार डिश 416 कैलरी से युक्त है। ग्रालिक चीज़ टोस्ट बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां इस प्रकार हैं: 1) छह ब्रेड के स्लाइस। 2) तीन बड़े चम्मच बटर। 3) एक कप कद्दूकस किया हुआ चेडर चीज़। 4) दो चम्मच लहसुन का पाउडर।

स्टेप-1

ग्रालिक चीज़ टोस्ट बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में चीज़ और लहसुन पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब एक ब्रेड का स्लाइस लें और उसकी एक साइड पर बटर लगाएं। इसी तरह एक ट्रे में ब्रेड के तीन स्लाइस लें और उनकी एक-एक साइड पर बटर लगाकर एक-दूसरे के ऊपर रख दें। फिर एक अलग ब्रेड स्लाइस पर चीज़ और गार्लिक का मिश्रण डालें और ऊपर से बटर लगे ब्रेड स्लाइस रख दें।

जानकारी

ग्रालिक चीज़ टोस्ट बनाने का तरीका (स्टेप-2)

अब धीमी आंच पर गैस ऑन करके उस पर तवा रखें और उसपर टोस्ट रखकर ढक दें। ये तब तक पकाएं जब तक कि चीज़ पिघल न जाएं या ब्रेड गोल्डन ब्राउन न हो जाए। अब गर्मा-गर्म टोस्ट को चिली सॉस के साथ सर्व करें।