Page Loader
इस वीकेंड घर पर झटपट बनाएं यह पौष्टिक नाश्ता, आसान है बनाने की विधि

इस वीकेंड घर पर झटपट बनाएं यह पौष्टिक नाश्ता, आसान है बनाने की विधि

लेखन अंजली
Mar 14, 2020
10:18 pm

क्या है खबर?

कई लोगों का मानना है कि सुबह का नाश्ता हल्का-फुल्का होना चाहिए लेकिन यह धारणा गलत है, क्योंकि नाश्ता हल्का-फुल्का होने की बजाए पौष्टिक होना जरूरी है। नाश्ता पूरे दिन का सबसे जरूरी मील होता है। सुबह-सुबह नाश्ता करने से मेटाबॉलिज्म स्टार्ट होता है और पूरे दिन ऊर्जा मिलती है। ऐसे में आज हम आपको पौष्टिक अंकुरित अप्पम की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसको आप इस वीकेंड झटपट तैयार करके अपने परिवार को सर्व कर सकते हैं। आइए जानें।

सामग्रियां

अंकुरित अप्पम बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी आवश्यकता

1) डेढ़ कप अंकुरित मिक्स अनाज (मोठ, चना, सोयाबीन आदि) या केवल मोठ। 2) एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया। 3) एक तिहाई छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट। 4) एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा। 5) एक चुटकी हींग। 6) नमक (स्वादानुसार)। 7) तेल (अप्पम पकाने के लिए)। 8) परोसने के लिए लच्छेदार कटे हुए प्याज और पुदीने की चटनी।

स्टेप-1

अंकुरित अप्पम बनाने का तरीका

सबसे पहले अंकुरित अनाज और आधा कप पानी के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालकर अच्छे से पिस लें। फिर एक बाउल में अंकुरित अनाज और अन्य सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब गैस ऑन करके उस पर एक नॉन-स्टिक मिनी पैन पर थोड़ा सा तेल फैलाकर घोल को एक-एक करके सांचों में डालिए। हल्का सा तेल का उपयोग करके पलट के दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के होने तक पकाइए।

जानकारी

अंकुरित अप्पम बनाने का तरीका (स्टेप-2)

अब इसी तरह बाकी के घोल को भी सांचों में डालकर अप्पम बना लीजिए। इसके बाद तैयार अंकुरित अप्पम को पुदीने की चटनी और लच्छेदार प्याज के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। स्प्राउस को अपने आहार में शामिल करने का यह रोचक और पौष्टिक तरीका है।