NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत लाएगा जूते के आकार के लिए अपनी 'भा' प्रणाली, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    भारत लाएगा जूते के आकार के लिए अपनी 'भा' प्रणाली, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    भारत लाएगा जूते के आकार के लिए अपनी 'भा' प्रणाली, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Apr 24, 2024
    09:52 am

    क्या है खबर?

    अभी जूते के आकार के लिए US (अमेरिका) या UK (ब्रिटिश) मानक उपलब्ध हैं, लेकिन अब भारत में जूते के आकार का अपना मानक आने वाला है।

    चेन्नई में स्थित वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान (CSIR-CLRI) ने भारतीयों के पैरों के आकार को रिकॉर्ड करने के लिए एक अखिल भारतीय सर्वे किया, ताकि भारत में निर्मित फुटवियर के लिए एक मानक आकार प्रणाली विकसित की जा सके।

    नई आकार प्रणाली को 'भा' नाम देने का प्रस्ताव है।

    सर्वे

    पैरों का आकार जानने के लिए किया गया 3D स्कैनिंग मशीनों का इस्तेमाल

    CSIR-CLRI ने दिसंबर, 2021 से मार्च, 2022 के बीच भारत में विभिन्न फुटवियर निर्माताओं और उपयोगकर्ताओं का सर्वे किया।

    सर्वे से पता चला कि भारत की जातीय विविधता के लिए कई जूते आकार प्रणालियों की आवश्यकता होगी और इससे यह भी सामने आया कि पूर्वोत्तर भारत के लोगों के पैरों का आकार छोटा होता है।

    CSIR-CLRI ने एक औसत भारतीय व्यक्ति के पैर के आयाम को बेहतर ढंग से समझने के लिए विभिन्न स्थानों पर 3D स्कैनिंग मशीने स्थापित कीं।

    जानकारी

    1 लाख से ज्यादा पैरों पर किया गया अध्ययन

    79 स्थानों पर रहने वाले लगभग 1,01,880 भारतीयों के पैरों के आकार का अध्ययन करने के बाद CSIR-CLRI ने पाया कि भारतीय महिलाओं के पैर का आकार लगभग 11 साल की उम्र तक बढ़ता है, जबकि पुरुषों के पैर का आकार लगभग 15-16 साल की उम्र तक बढ़ता है।

    इसके अतिरिक्त यूरोपीय और अमेरिकियों की तुलना में भारतीय लोगों के पैर चौड़े होते हैं, जिस कारण ऑनलाइन ऑर्डर किए गए ज्यादातर जूते अक्सर भारतीयों के पैरों में फिट नहीं बैठते।

    प्रकार

    साल 2025 में लागू हो जाएगी भा प्रणाली

    नई भा प्रणाली का लक्ष्य विभिन्न आयु समूहों और लिंगों के लिए 8 अलग-अलग आकार बनाना है, जो भारत की लगभग 85 प्रतिशत आबादी के लिए एकदम उपयुक्त हों।

    अब CSIR-CLRI ने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत की हैं।

    DPIIT ने इन सिफारिशों को मंजूरी देने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) को भेज दिया है, जहां से अगर मंजूरी मिल जाती है तो भा प्रणाली साल 2025 तक लागू हो जाएगी।

    कारण

    क्यों पड़ी 'भा' फुटवियर प्रणाली लाने की जरूरत?

    भारत में जूते के साइज के UK मानक की शुरुआत आजादी से पहले अंग्रेजो ने की थी और तब भारतीय पैरों के आकार को लेकर किसी तरह का डाटा नहीं था, जिस कारण लंबे समय तक भारत में UK के आकार के जूते बनते रहे।

    हालांकि, अब देश की आबादी बढ़ रही है, जिससे यह विश्व के सबसे बड़े जूते के बाजार में से एक है, इसलिए भा फुटवियर प्रणाली को लाने की योजना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    लाइफस्टाइल

    कोल्ड कॉफी बनाम आइस्ड टी: इनमें से किसका सेवन करना है ज्यादा बेहतर? खान-पान
    गर्मियों में आने वाली इन सब्जियों का करें सेवन, सेहत के लिए हैं फायदेमंद खान-पान
    बेहतर नींद के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य पदार्थ  नींद
    सोने से पहले चेहरे पर नाइट क्रीम लगाने से मिल सकते हैं कई फायदे त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025