NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना सस्सी कूदना हो सकता है स्वास्थ्यवर्धक, जानिए इसके फायदे
    अगली खबर
    रोजाना सस्सी कूदना हो सकता है स्वास्थ्यवर्धक, जानिए इसके फायदे

    रोजाना सस्सी कूदना हो सकता है स्वास्थ्यवर्धक, जानिए इसके फायदे

    लेखन अंजली
    Aug 12, 2020
    06:45 am

    क्या है खबर?

    ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी फिटनेस के लिए बहुत कुछ सोचते हैं, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण ज्यादा कुछ नहीं कर पाते हैं।

    ऐसे में अगर हम कहे कि आप अपनी फिटनेस पर घर रहकर भी अच्छे से ध्यान दे सकते हैं तो आपको इस पर यकीन नहीं होगा, लेकिन सच में ऐसा संभव है।

    दरअसल घर पर कुछ समय निकालकर आप एक्सरसाइज के तौर पर रस्सी कूद सकते हैं क्योंकि इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

    #1

    हृदय स्वास्थ्य में होता है सुधार

    इस व्यायाम से हृदय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दरअसल रस्सी कूदने से हृदय की क्षमता को बढ़ावा मिलता है।

    इसी के साथ रस्सी कूदने से कार्डियो सर्कुलेशन यानी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो हृदय की पंपिंग प्रक्रिया के लिए जरूरी होता है।

    वहीं हृदय के स्वस्थ रखने से हार्ट स्ट्रोक और हृदय से जुड़े अन्य जोखिमों से बचाया जा सकता है। इसलिए रोजाना रस्सी कूदना हृदय के लिए फायदे सिद्ध हो सकता है।

    #2

    कैलोरी बर्न करने में है मददगार

    यह बात तो सभी जानते हैं कि मोटापा शरीर को कई बीमारियों का घर बन सकता है शायद इसी वजह से लोग इसको नियंत्रित करने में हर संभव कोशिश करते रहते हैं।

    अगर आप भी इसी सूची में शामिल हैं तो आपके लिए रस्सी कूदना लाभकारी हो सकता है क्योंकि इससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद मिल सकती है।

    इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि रस्सी कूदना मोटापा भी नियंत्रित कर सकता है।

    #3

    शारीरिक मोटर फंक्शन और स्टैमिना में करता है सुधार

    अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो उसके मोटर फंक्शन भी पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि इसका प्रभाव मांसपेशियों की कार्यप्रणाली से संबंधित होता है।

    वहीं रस्सी कूदने से मांसपेशियां बेहतर तरीके से काम करती हैं। इससे शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

    साथ ही रस्सी कूदने से शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है। इससे काम करते समय जल्दी होने वाली थकान से बचा जा सकता है।

    #4

    हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है रस्सी कूदना

    आजकल ऐसे बहुत से लोग हैं जो हड्डियों से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त हैं जिसमें से ऑस्टियोपोरोसिस सबसे सामान्य हड्डियों की समस्या है।

    दरअशल इस अवस्था में हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि जरा-सा झटका लगने पर भी टूट सकती हैं। लेकिन नियमित तौर पर रस्सी कूदना इस समस्या से जल्द राहत दिलाने में काफी मदद कर सकता है।

    इसलिए इसके लिए रस्सी कूदना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025

    स्वास्थ्य

    अगर इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में करेंगे शामिल तो स्वस्थ रहेगा लीवर लाइफस्टाइल
    कोरोना वायरस: किराने का सामान खरीदकर घर लौटने पर जरूर करें ये काम लाइफस्टाइल
    खाने से जुड़े इन मिथकों को सच मानते हैं लोग, आप न करें भरोसा खान-पान
    स्वास्थ्यवर्धक खाना बनाने के लिए करें इन तेलों का इस्तेमाल, बना लें रसोई का हिस्सा खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025