NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ये हैं दुनिया के सबसे तेज उड़ने वाले पक्षी
    अगली खबर
    ये हैं दुनिया के सबसे तेज उड़ने वाले पक्षी

    ये हैं दुनिया के सबसे तेज उड़ने वाले पक्षी

    लेखन अंजली
    Aug 11, 2020
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    प्रकृति ने पक्षियों को उड़ने की विलक्षण क्षमता दी है और दुनिया में ऐसे कई पक्षी मौजूद हैं जिन्हें बेहद तेज उड़ान भरने के लिए जाना जाता है। इनमें से कई पक्षियों की उड़ाने भरने की रफ्तार तो आपनी कल्पना से भी तेज है।

    आज हम आपको कुछ ऐसे ही पक्षियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुछ ही मिनटों में कई मील की दूरी आसानी से तय कर सकते हैं। चलिए फिर जानते हैं।

    #1

    ग्रे-हेड अल्बट्रॉस

    ग्रे हेडेड एल्बाट्रॉस एक बड़ा और समुद्र में रहने वाला पक्षी है जो मुख्य तौर पर दक्षिणी महासागर के दक्षिण अटलांटिक क्षेत्र में पाया जाता है।

    अगर इस पक्षी के रंग की बात करें तो इसके पंख, चोंच और पूंछ ग्रे रंग की होती है, जबकि बाकी शरीर सफेद रंग का होता है। 2.2 मीटर बड़े पंखों के साथ यह पक्षी 78.9 मील प्रति घंटे की अधिकतम गति से उड़ सकता है।

    #2

    रेड ब्रेस्टेड मेर्गंसेर

    रेड ब्रेस्टेड मर्जर दिखने में बत्तख जैसा होता है, जो उत्तरी अमेरिका और यूरोप में मीठे पानी की झीलों और नदियों के आसपास बड़ी संख्या में आसानी से पाए जाते हैं।

    वहीं अपने भोजन के रूप में यह पक्षी मछलियों, केकड़ों और झींगुरों आदि को खाता है।

    इस पक्षी के पंख 2.2-2.6 फीट बड़े होते हैं और इनकी मदद से यह अधिकतम 81 मील प्रति घंटे की गति प्राप्त करते हैं।

    #3

    स्पर विंग गूज

    स्पर विंग्ड गूज अफ्रीका के वेटलैंड्स में पाया जाने वाला पानी में रहने वाला पक्षी है जिसकी लंबाई 30-45 इंच के बीच होती है और वजन 7 किलोग्राम तक हो सकता है।

    इस पक्षी के पंख 1.5-2 मीटर फैले होते हैं और इनकी मदद से यह 88 मील प्रति घंटे की अधिकतम गति से उड़ान भर सकता है। सुनने में भले ही यह आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह शत-प्रतिशत सच है।

    #4

    फ्रिगेट बर्ड

    ग्रे हेडेड एल्बाट्रॉस की तरह फ्रिगेट भी एक बड़ा समुद्री पक्षी है जो दुनियाभर के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है।

    दिलचस्प बात यह है कि इस पक्षी की पंख 2.3 मीटर तक फैली होती हैं और इनकी मदद से यह 95 मील प्रति घंटे की अधिकतम गति से उड़ान भर सकता है।

    माना जाता है कि फ्रिगेट पक्षी केवल आराम करने और प्रजनन करने के लिए भूमि पर आता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    लाइफस्टाइल

    क्या आपने कभी खाई है तुलसी की आइक्रीम? घर पर ऐसे करें तैयार रेसिपी
    लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत पाने के लिए करें इन चीजों का सेवन स्वास्थ्य
    रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के चक्कर में न पीएं ज्यादा काढ़ा, पहुंचा सकता है नुकसान स्वास्थ्य
    मील के पत्थर अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं और क्या है हर रंग का मतलब? लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025