NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुनिया की ऐसी जगहें जहां पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी
    अगली खबर
    दुनिया की ऐसी जगहें जहां पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी

    दुनिया की ऐसी जगहें जहां पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी

    लेखन अंजली
    Sep 28, 2020
    03:44 pm

    क्या है खबर?

    आपने दुनिया की ठंडी जगहों के बारे में तो बहुत कुछ सुना होगा, लेकिन क्या आपको दुनिया की सबसे गर्म जगहों के बारे में पता है?

    अगर नहीं तो आज हम आपको कुछ ऐसी गर्म जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दुनिया में सबसे अधिक तापमान रहता है और इन जगहों पर एक दिन गुजराना भी आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

    चलिए फिर ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जानते हैं।

    #1

    दश्त-ए-लुत, ईरान

    आप शायद इससे वाकिफ न हो, इसलिए आपको बता दें कि ईरान की दश्त-ए-लुत नामक जगह को दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहों में से एक माना जाता है।

    कहा जाता है यहां साल 2003 और 2009 के बीच लगभग 70.7 डिग्री सेल्सियस तक का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। तापमान जानने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि यह क्षेत्र निर्वासित है यानी यहां कोई रह ही नहीं सकता।

    #2

    डानाकिल, इथियोपिया

    पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया की डानाकिल नामक जगह को इंसानी बस्ती वाली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक माना जाता है।

    कहा जाता है कि यहां साल भर औसत तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहता है। इस जगह के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह धरती पर सबसे नीची जगह है। हालांकि इतनी गर्मी पड़ने बाद भी यहां हजारों लोग रहते हैं।

    #3

    डेथ वैली, कैलिफोर्निया

    अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली भी दुनिया की सबसे गर्म जगहों की सूची में शामिल है। अगर बात यहां के तापमान की करें तो यहां तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

    इलाके को घेरने वाली पर्वत चोटियों के कारण ये इलाका इतना अधिक गर्म रहता है। हालांकि यहां कई पर्यटक स्थल भी हैं और इतनी गर्मी के बावजूद यहां हजारों पर्यटक इन जगहों को लुत्फ उठाने आते हैं।

    #4

    अल अजीजिया, लीबिया

    उत्तरी अफ्रीका में स्थित लीबिया के अल अजीजिया को भी एक समय में दुनिया की सबसे गर्म जगह कहा जाता था, लेकिन 2012 से इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यहां अब उतनी गर्मी नहीं पड़ती जितना बोला जाता है।

    आपकी जानकरी के लिए बता दें कि यहां कुछ साल पहले ही 58 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जिससे यह साबित होता है कि यह भी दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    क्या कांच की बोतलों में पीने का पानी रखना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ स्वास्थ्य
    अपने दिमाग को तेज बनाने के लिए करें ये पांच एक्सरसाइज स्वास्थ्य
    दिल्ली से लेकर लखनऊ, भारतीय शहरों पर रखा गया है इन विदेशी जगहों के नाम भारत की खबरें
    नए कपड़ों को कभी भी धोए बिना नहीं पहनें, हो सकती हैं कई त्वचा संबंधी समस्याएं स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025