Page Loader
घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए फॉलो करे ये पांच वास्तु टिप्स, जरूर होगा फायदा

घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए फॉलो करे ये पांच वास्तु टिप्स, जरूर होगा फायदा

लेखन अंजली
Jan 29, 2020
09:36 pm

क्या है खबर?

घर दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह है, जहां दिन भर की थकान और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साफ-सुंदर घर न सिर्फ आंखों को लुभाता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है, इसलिए व्यस्त दिनचर्या के बीच थोड़ा सा समय घर को दें। पुराने समय में घर बनाते हुए कुछ वास्तु नियमों का पालन किया जाता था, जिसका पालन आजकल असंभव है। फिर भी थोड़ी सी समझदारी से घर को स्प्रिचुअल टच दिया जा सकता है। तो आइए जानें।

#1

सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव के लिए घर में साफ-सफाई जरूरी

घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए जगह बनानी बहुत जरूरी है, इसलिए घर में कभी भी टूटी या चटकी हुई चीजें न रखें। अलमारी और दराज से ऐसी चीजें साफ कर दें, जिनकी जरूरत आपको नहीं है। घर में अच्छी तरह से साफ-सफाई करें और सुनिश्चित करें कि वहां कोई मकड़ी के जाले न हों। साथ ही घर में नमक के पानी का पोछा लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घटता है।

#2

घर की दीवारों पर इस तरह की पेंटिंग्स का इस्तेमाल करें

आजकल लोग अपने घर की दीवारों पर किसी भी तरह की पेंटिंग्स का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिनमें से कुछ घर के लिए सही नहीं है। मगर, घर में मधुबनी की पेंटिंग्स लगाना उचित हो सकता है, क्योंकि ये घर को सकरात्मक ऊर्जा से भर देती हैं। मधुबनी पेंटिंग्स को घर के लिविंग एरिया, गेस्ट रूम या बेडरूम की वॉल्स पर लगाएं। इसके अलावा, किड्स रूम में मोटिवेशनल वॉल स्टीकर्स लगाएं। इससे बच्चों में उत्साह और जोश बना रहेगा।

#3

अपने घर के प्रवेश द्वार को इस तरह से बनाएं सकारात्मक ऊर्जा के लिए बेस्ट

सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर के प्रवेश द्वार को भी सजाना जरूरी है। ऐसे में प्राचीन भारतीय पद्धति के हिसाब से अपने घर के प्रवेश द्वार पर आम और अशोक के पत्तों से बने बंदनवार लगाएं। माना जाता है कि इससे घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा, प्रवेश द्वार पर कुछ शुभ आकृतियां जैसे गणेश, फूल-पत्तियां भी बनवाई जा सकती हैं, क्योंकि इंटीरियर का यह क्लासिक आइडिया प्रवेश द्वार के ग्रेस को बढ़ा देगा।

#4

रंगों के आधार पर भी सकारात्मक ऊर्जा का होता है वास

अगर आपका मन शांत नहीं रहता तो आपको अपने घर की चीजों के रंग पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि रंगों का मूड से गहरा नाता है। डार्क शेड्स अस्थिरता और क्रोध को दर्शाते हैं जबकि लाइट कलर्स मन को शांत और एकाग्रता बनाते हैं। घर के उत्तर और पूर्व स्थित कमरों में सफेद, पीले या नारंगी रंग का इस्तेमाल करें और पश्चिमी कमरे की दीवारों पर लाइट ब्लू या आसमानी रंग का इस्तेमाल करें।