Page Loader
दिल्ली का शाहीन बाग: यहां इन जायकों का लुत्फ जरूर उठाएं

दिल्ली का शाहीन बाग: यहां इन जायकों का लुत्फ जरूर उठाएं

लेखन अंजली
Jan 29, 2020
08:06 pm

क्या है खबर?

दिल्ली का शाहीन बाग, इस जगह को लेकर आजकल बवाल मचा हुआ है। क्योंकि यहां करीब 50 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ कई लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें बच्चें, महिलाएं आदि शामिल हैं। सियासी बातों से अलग अगर शाहीन बाग की बात करें तो यहां आपको एक से एक जायकेदार खाना मिल सकता है, अगर आप वहां जा रहे हैं तो उनका मजा ले सकते हैं। आइए जानें।

#1

अल नूर ढाबा

इस जगह की हर डिश खास है, लेकिन सबसे अधिक यहां पर पसंद की जाने वाली चीज है बिरयानी। खासकर अल नूर के ढाबे पर आकर लोग चिकन बिरयानी का जायका जरूर लेते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये ढाबा शाहीन बाग के जामिया नगर ओखला में दुकान नंबर E-11 के नाम से स्थित है। तो बिरयानी के दिवानों, प्रदर्शन की ताजा खबरों के साथ चिकन बिरयानी का लुत्फ उठाना न भूलें!

#2

अल बेक चाइनीज रेस्टोरेंट

वैसे तो राजधानी दिल्ली में ऐसे कई चाइनीज रेस्टोरेंट हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक चाइनीज फूड मिल सकता है। मगर, शाहीन बाग के अल बेक चाइनीज रेस्टोरेंट के चाइनीज फूड में जो बात है वो और कहीं भी नहीं है। आप यहां पर चाइनीज फूड के साथ-साथ विभिन्न तरह के कबाब का भी जायका ले सकते हैं। यह रेस्टोरेंट शाहीन बाग के जसोला क्षेत्र में स्थित है जो सुबह 11 से रात 11 बजे तक खुला रहता है।

#3

अरेबियन फ्राइड चिकन रेस्टोरेंट

दिल्ली वालों को नॉन वेज फूड बहुत पसंद है। नॉन वेज के शौकीन लोगों के लिए किसी भी तरह की दावत का मतलब ही होता है चिकन। तो अगर आप शाहीन बाग जा रहे हैं तो आपको अरेबीयन फ्राइड चिकन के फ्राइड चिकन का जायका जरूर लेना चाहिए। यह रेस्टोरेंट भी शाहीन बाग के जसोला क्षेत्र में ही स्थित है जो सुबह 11 से रात 11 बजे तक खुला रहता है।