Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में दूध से ज़्यादा फ़ायदेमंद है दही, जानें इसके अनेक फ़ायदे
  • लाइफस्टाइल

    गर्मियों में दूध से ज़्यादा फ़ायदेमंद है दही, जानें इसके अनेक फ़ायदे

    प्रदीप मौर्य
    लेखन
    प्रदीप मौर्य
    Twitter
    अंतिम अपडेट Apr 01, 2019, 12:29 pm
    गर्मियों में दूध से ज़्यादा फ़ायदेमंद है दही, जानें इसके अनेक फ़ायदे
  • दूध और दही का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। गर्मियों में दूध से ज़्यादा लोग दही का इस्तेमाल करते हैं।

    दही में कई ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जिससे शरीर को बहुत ज़्यादा फ़ायदा होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

    रोज़ाना केवल एक चम्मच दही खाने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आइए आपको बताते हैं गर्मियों में दही खाने से कौन-कौन से शारीरिक फ़ायदे होते हैं।

  • इस खबर में
    दूध से ज़्यादा कैल्शियम दही में कब करना चाहिए दही का सेवन एक दिन में कितना और कैसे खाना चाहिए दही इन लोगों को दही से बरतनी चाहिए दूरी दही खाने से होते हैं ये शारीरिक फ़ायदे दही बैक्टीरिया से लड़ने में करता है मदद
  • जानकारी

    दूध से ज़्यादा कैल्शियम दही में

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही में दूध की अपेक्षा ज़्यादा मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें लैक्टोज़, आयरन, फ़ास्फोरस भी ख़ूब पाया जाता है।

  • समय

    कब करना चाहिए दही का सेवन

  • जानकारों का मानना है कि रात में दही का सेवन नुकसानदायक होता है। आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय दही खाने से सर्दी-ज़ुकाम और खाँसी की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    केवल यही नहीं रात में दही खाने से आपके शरीर में म्यूकस फ़ॉर्मेशन भी होता है।

    इसके अलावा भूलकर भी कभी ख़ाली पेट दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में एसिड बनता है। दही खाने का सबसे आदर्श समय लंच के 1-2 घंटे बाद है।

  • मात्रा

    एक दिन में कितना और कैसे खाना चाहिए दही

    एक दिन में कितना और कैसे खाना चाहिए दही
  • कई लोग दही के इतने शौक़ीन होते हैं कि वो पेटभर दही खा लेते हैं, जबकि एक दिन में 1-2 कप से ज़्यादा दही का सेवन नुकसानदायक होता है। दही को प्रोसेस्ड मीट या एंटी बायोटिक्स के साथ नहीं खाना चाहिए।

    अगर रात के समय आप दही खाए बिना नहीं रह पाते हैं, तो इसमें काली मिर्च और चीनी डालकर खाएँ। इससे पाचन क्रिया मज़बूत रहेगी। वहीं दिन में बिना चीनी के दही का सेवन ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है।

  • जानकारी

    इन लोगों को दही से बरतनी चाहिए दूरी

  • दही का सेवन वैसे तो बहुत अच्छा होता है, लेकिन डायबिटीज, अस्थमा, हेपेटाइटिस के मरीज़ों को इससे दूर रहना चाहिए। इसके अलावा एक साल से कम उम्र के बच्चे और धूम्रपान करने वाले लोगों को दही नहीं खाना चाहिए।

  • फ़ायदा

    दही खाने से होते हैं ये शारीरिक फ़ायदे

  • खाना खाने के बाद दही खाना चाहिए। इससे गैस की समस्या से राहत मिल जाती है।

    दही खाने से शरीर का PH स्तर संतुलित रहता है और पेट की गर्मी शांत रहती है।

    खाना खाने के बाद जो लोग दही का सेवन करते हैं, उनका पाचन तंत्र मज़बूत रहता है।

    दही के नियमित सेवन से रक्तचाप नियंत्रित रहता है। इसके साथ ही गर्मियों में रोज़ाना एक कप दही खाने से वजन भी नियंत्रित रहता है।

  • सेहत

    दही बैक्टीरिया से लड़ने में करता है मदद

    दही बैक्टीरिया से लड़ने में करता है मदद
  • दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करके शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।

    खाने में रोज़ाना दही शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल कम बनता है और दिल की नलियाँ अवरोध से बची रहती हैं।

    दही में विटामिन C और D पाया जाता है, इसलिए यह हड्डियों और दाँतों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।

    इसके साथ ही दही दिमाग के लिए अच्छा होता है और तनाव से लड़ने में मदद करता है।

  • स्वास्थ्य
  •  
ताज़ा खबरें
  • आर माधवन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए स्वस्थ, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    आर माधवन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए स्वस्थ, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    मनोरंजन
  • SRH बनाम KKR: कोलकाता ने हासिल की करीबी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    SRH बनाम KKR: कोलकाता ने हासिल की करीबी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    टेक्नोलॉजी
  • रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    मनोरंजन
  • SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
चर्चित विषय
फैशन फिटनेस टिप्स रेसिपी कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे योगासन
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Lifestyle Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021