NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुनियाभर में मशहूर हैं इन विदेशी जगहों के स्ट्रीट फूड, एक बार जरूर खाएं
    अगली खबर
    दुनियाभर में मशहूर हैं इन विदेशी जगहों के स्ट्रीट फूड, एक बार जरूर खाएं

    दुनियाभर में मशहूर हैं इन विदेशी जगहों के स्ट्रीट फूड, एक बार जरूर खाएं

    लेखन अंजली
    Oct 15, 2020
    08:50 am

    क्या है खबर?

    स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है, चाहें फिर बात भारत के स्ट्रीट फूड की हो या विदेश की। विदेशों में भी लोग स्ट्रीट फूड के अच्छे खासे शौकीन हैं।

    इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में मशहूर हैं।

    चलिए फिर इन जगहों के स्ट्रीट फूड के बारे में जानते हैं।

    #1

    नासी कंपूर (इंडोनेशिया)

    इंडोनेशिया में स्थित बाली का नासी कंपूर (Nasi Campur) नामक स्ट्रीट फूड बेहद ही मशहूर है। नासी कंपूर एक मिक्स प्लेटर होता है, जिसे चावलों के साथ परोसा जाता है।

    ज्यादातर जगहों पर लोगों की पसंद पूछकर ये प्लेटर तैयार करके दिया जाता है। इसमें कई तरह के विकल्प मौजूद होते हैं, जिसको लोग अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकते हैं।

    अच्छी बात तो यह है कि इस स्ट्रीट फूड को बनाते समय कई सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है।

    #2

    टाकोस (मैक्सिको)

    टाकोस अब सिर्फ मैक्सिको ही नहीं बल्कि कनाडा और पूरे अमेरिका में भी बड़े ही शौक से लोग खाते हैं।

    इस मैक्सिकन स्ट्रीट फूड को मक्का या फिर गेंहू के आटे से बनी एक पतली रोटी से तैयार किया जाता है और इसके भीतर पनीर और दूसरी स्वादिष्ट सब्जियां भरी जाती हैं। साथ ही कई प्रकार की स्वादिष्ट चटनियां भी इसमें मिलाई जाती हैं।

    इसलिए इसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है।

    #3

    सांबल सॉटोंग (मलेशिया)

    यह मलेशिया का सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड है, जिसे चावलों चावलों के साथ ग्राहकों परोसा जाता है और मलेशिया में यह केले के पत्ते पर परोसा जाता है, जिससे इसके खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

    यह काफी तीखा स्ट्रीट फूड है, लेकिन इसको बनाने के लिए कई तरह की हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिस वजह से इस स्ट्रीट फूड का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है।

    #4

    बनाना क्यू (फिलीपिंस)

    फिलीपिंस के इस मशहूर स्ट्रीट फूड को केले से तैयार किया जाता है। फिलीपींस की हर स्ट्रीट, हर फूड स्टॉल और हर रेस्टोरेंट में आपको बनाना क्यू मिल जाएगा।

    इस स्ट्रीट फूड को बनाने के लिए केले को सबसे पहले डीप फ्राइ किया जाता है, इसके बाद उसको कैरेमलाइज़्ड ब्राउन शुगर के सीरप में डुबोकर कुछ मिनट के लिए रखा जाता है और फिर बांस की छोटी डंडियों में डाल दिया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    लाइफस्टाइल

    अपने चेहरे पर इन चार तरीकों से करें काली इलायची का इस्तेमाल, होगा फायदा त्वचा की देखभाल
    पुरानी फैशन एसेसरीज जिनका आज तक है बोलबाला फैशन टिप्स
    अगर आप भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं तो जान लें इसके दुष्परिणाम स्वास्थ्य
    बालों को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये एसेंशियल ऑयल, जानिए इनके फायदे बालों की समस्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025