
गर्मियों के दौरान एक्सरसाइज करते समय न करें ये 5 गलतियां, रहेंगे फिट
क्या है खबर?
गर्मियों में एक्सरसाइज करते समय कई लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।
हालांकि, अगर आप इन गलतियों को समझ जाते हैं तो आप इन्हें करने से बच सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
आइए आज हम आपको ऐसी ही पांच गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको गर्मियों के दौरान एक्सरसाइज करते समय बचना चाहिए।
#1
पानी पीने में लापरवाही
गर्मियों में पसीना अधिक आता है, जिसके कारण शरीर से नमक और पानी की अधिक मात्रा में कमी होती है।
इस कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जो कि एक गंभीर समस्या है। इससे बचने के लिए पानी का पूरा ध्यान रखें।
इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और साथ ही नारियल पानी या ताजे फलों के रस का सेवन भी करें। इससे शरीर को जरूरी तत्व भी मिलेंगे।
#2
आराम को नजरअंदाज करना
अगर आप गर्मियों के दौरान एक्सरसाइज करते समय समय पर आराम नहीं करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
आराम न करने से शरीर में सूजन और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आपकी फिटनेस पर बुरा असर पड़ता है।
इसलिए आराम करना न भूलें। जब आपको थकान महसूस हो तो एक्सरसाइज भी न करें क्योंकि इससे शरीर को ठीक करने का समय नहीं मिल पाता है।
#3
जरूरत से ज्यादा पानी पीना
गर्मियों के दौरान एक्सरसाइज करते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप जरूरत से ज्यादा पानी पीने लगें।
अधिक पानी पीने से शरीर में तत्वों का संतुलन बिगड़ सकता है।
इसके कारण आपको शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, मतली और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।
#4
सही आहार न लेना
अगर आप एक्सरसाइज करने के बाद भी आहार पर ध्यान नहीं देते हैं तो इससे आपकी फिटनेस पर बुरा असर पड़ सकता है।
एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह मांसपेशियों को ठीक करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
इसके अतिरिक्त शरीर को ठंडक देने के लिए नारियल पानी, ताजे फलों का रस या छाछ का सेवन करें।
#5
अधिक समय तक एक्सरसाइज करना
कुछ लोग मानते हैं कि अधिक समय तक एक्सरसाइज करने से फिटनेस बेहतर होती है, जबकि ऐसा नहीं है।
फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी एक्सरसाइज को सही तरीके से करें और इसके लिए आपको ज्यादा समय तक एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है।
बेहतर होगा कि आप रोजाना 30 से 45 मिनट तक एक्सरसाइज करें। इसके अलावा एक्सरसाइज के दौरान अपनी क्षमता से अधिक वजन न उठाएं।