NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर जाने की बना रहे हैं योजना? जरूर देखें ये पर्यटन स्थल
    अगली खबर
    अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर जाने की बना रहे हैं योजना? जरूर देखें ये पर्यटन स्थल

    अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर जाने की बना रहे हैं योजना? जरूर देखें ये पर्यटन स्थल

    लेखन सयाली
    Sep 15, 2024
    08:30 am

    क्या है खबर?

    हिमालय श्रृंखला से घिरा हुआ अरुणाचल प्रदेश उत्तर पूर्व भारत का एक खूबसूरत राज्य है। यह बड़े शहरों की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए एक आदर्श स्थान है।

    'भोर से जगमगाते पहाड़ों की भूमि' कहा जाने वाला अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर की 'सात बहनों' में से सबसे बड़ा राज्य है। आप इस बार छुट्टियों पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां की यात्रा पर जा सकते हैं।

    अरुणाचल प्रदेश के इन 5 पर्यटन स्थलों की यात्रा करें।

    #1

    जीरो घाटी

    जीरो घाटी एक आकर्षक स्थान है, जो एक बेहद प्रसिद्ध विश्व धरोहर स्थल है। जीरो घाटी हरे धान के खेतों से भरी हुई है और यहां पेड़-पौधों और कई तरह के जीवों से समृद्ध घने जंगल मौजूद हैं।

    टैली वैली वन्यजीव अभयारण्य, हापोली और प्राकृतिक शिव लिंग वाला सिद्धेश्वरनाथ मंदिर जीरो घाटी के कुछ प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं।

    यह घाटी अपातानी जनजाति का घर है, जहां की महिलाएं अपने टैटू बनाने के कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं।

    #2

    पासीघाट

    अरुणाचल का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला पासीघाट सियांग नदी घाटियों और हिमालय के बीच स्थित है।

    1911 में स्थापित पासीघाट अरुणाचल प्रदेश का सबसे पुराना शहर है, जो यहां की परंपरा व संस्कृति का अनुभव करने के लिए एक आदर्श स्थान है।

    यहां के खूबसूरत नजारे और नदियों में बहता नीला और स्वच्छ पानी आपके मन को मोह लेगा। साथ ही इस स्थान पर रहने वाले लोग अपनी मेहमानवाजी के लिए जाने जाते हैं।

    #3

    रोइंग

    रोइंग अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित बेहद सुंदर स्थान है, जिसके नाम का अर्थ है ठंडा और ताजा। यह दिबांग घाटी में बसा शहर है, जो ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है।

    इस शहर को अरुणाचल प्रदेश की जान कहा जाता है और यह अपनी साफ नदियों, बर्फ से ढके पहाड़ों, झीलों, और झरनों के लिए मशहूर है।

    जानिए क्या है यात्रा के शौकीन लोगों के बीच प्रचिलित हो रहा नया कूलकेशन ट्रेंड।

    #4

    ईटानगर

    ईटानगर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है और यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

    यह शहर 2 पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है, जो अपने जीवंत त्योहारों, समृद्ध जीव-जंतुओं, ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

    ईटानगर में जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रहालय, जैविक उद्यान, इंदिरा गांधी पार्क, ईटा किला और कई अन्य पर्यटन स्थल हैं।

    साथ ही यहां आकर आप कई मजेदार एडवेंचर गतिविधियां भी कर सकते हैं।

    #5

    सेला पास

    अरुणाचल में तवांग से मात्र 78 किमी की दूरी पर स्थित सेला पास 13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित पहाड़ी इलाका है।

    यह पास सालभर बर्फ से ढका रहता है और हर मौसम में यात्रियों के लिए खुला रहता है। 101 झीलों से घिरे हुए सेला पास को बौद्धों द्वारा पवित्र स्थान माना जाता है।

    इस पास की यात्रा करते समय आपको बर्फ से ढके पूर्वी हिमालय की एक झलक मिलेगी, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरुणाचल प्रदेश
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    अरुणाचल प्रदेश

    थल और वायु सेना का 96 घंटे का 'वायु प्रहार' अभ्यास, देखें तस्वीरें भारतीय सेना
    अरुणाचल प्रदेश में हुई G-20 समूह की एक अहम बैठक में शमिल नहीं हुआ चीन चीन समाचार
    चीन के 11 जगहों के नाम बदलने पर भारत की प्रतिक्रिया, कहा- अरुणाचल हमारा अभिन्न अंग       चीन समाचार
    #NewsBytesExplainer: चीन ने कब-कब बदले अरुणाचल की जगहों के नाम और वो ऐसा क्यों करता है? चीन समाचार

    यात्रा

    उत्तर भारत के इन मशहूर शहरों में मनाई जाती है विशेष तरह से होली, जानें  होली
    5 घंटे से भी कम का है इन देशों का सफर, जरूर बनाएं यात्रा की योजना थाईलैंड
    ईस्टर पर करें गोवा का रुख, मिलेगा इन 5 असामान्य त्योहारों में शामिल होने का मौका गोवा
    गर्मियों में पूर्वोत्तर में घूमने की बनाएं योजना, जानें यहां के UNESCO विश्व धरोहर स्थल असम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025