NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / 5 घंटे से भी कम का है इन देशों का सफर, जरूर बनाएं यात्रा की योजना
    अगली खबर
    5 घंटे से भी कम का है इन देशों का सफर, जरूर बनाएं यात्रा की योजना

    5 घंटे से भी कम का है इन देशों का सफर, जरूर बनाएं यात्रा की योजना

    लेखन सयाली
    Mar 17, 2024
    04:23 pm

    क्या है खबर?

    जब अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बात आती है तो हम लंबी अवधि के बारे में सोचकर उसे टाल देते हैं, लेकिन आपकी विदेश जाने की इच्छा कम समय में भी पूरी हो सकती है।

    दरअसल, कुछ देश ऐसे भी हैं, जो भारत के बहुत करीब स्थित हैं और जहां आप 5 घंटे से भी कम का सफर तय कर पहुंच सकते हैं।

    अगर आप किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इन 5 देशों का चुनाव करना सही रहेगा।

    #1

    भूटान

    भूटान भारत का पड़ोसी देश है, जो अपनी बौद्ध संस्कृति और सुंदर नजारों के लिए मशहूर है। एक आध्यात्मिक व्यक्ति के लिए यह देश सबसे अच्छा रहता है।

    दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख भारतीय शहरों से भूटान आसानी से पहुंचा जा सकता है। विमान से भूटान पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे का समय लगेगा।

    यह देश हिमालय के पूर्वी किनारे पर स्थित है, जो अपने मठों और किलों के लिए जाना जाता है।

    #2

    नेपाल

    नेपाल भी भारत के पड़ोस में स्थित है, जो विशाल हिमालय का घर है। आप यहां आकर प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं और माउंट एवरेस्ट भी देख सकते हैं।

    आप अपने बजट में ही इस देश की यात्रा कर सकते हैं। भारत से नेपाल जाने में आपको 2.5 घंटे का समय लग सकता है। भारतीय लोगों को यहां घूमने जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। आपको बस एक पहचान प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

    #3

    दुबई

    दुबई भारतीय लोगों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा में पहली पसंद है। इसका कारण यहां के अद्भुत आकर्षण, शॉपिंग सेंटर, मॉल और इनडोर आकर्षण हैं।

    यह बजट-अनुकूल और निकटतम स्थानों में से एक है, जहां आप भारत से आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप शाही और जीवंत अनुभव चाहते हैं तो भारत से विमान में सवार होकर लगभग 3 घंटे में दुबई पहुंच सकते हैं।

    यह देश महिलाओं के घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित रहेगा।

    #4

    मालदीव

    मालदीव नए शादीशुदा जोड़ों के लिए घूमने जाने की सबसे सही जगह है। साथ ही यहां पर भारत के लोग अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ जाना बेहद पसंद करते हैं।

    मालदीव समृद्ध समुद्री जीवन, आश्चर्यजनक समुद्र तटों, सफेद रेत और साफ पानी के लिए मशहूर है। मालदीव भारतीय सेलिब्रिटीज की भी पसंदीदा जगहों में से एक है।

    भारत से मालदीव पहुंचने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।

    #5

    थाईलैंड

    बैंकॉक, फुकेत और पटाया की हलचल भरी सड़कें थाईलैंड को भारतीयों के लिए पसंदीदा देशों में से एक बनाती हैं। भारत से थाईलैंड पहुंचने में आपको 4.5 घंटे लगेंगे।

    यहां आकर आप सुंदर समुद्र तटों, भव्य शाही महलों, प्राचीन खंडहरों और बुद्ध की आकृतियों को प्रदर्शित करने वाले मंदिरों को देख सकते हैं।

    थाईलैंड पहुंच कर आप वहां ही वीजा ले सकते हैं, जो अधिकतम 15 दिनों की अवधि के लिए कारगर रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    थाईलैंड
    नेपाल
    भूटान

    ताज़ा खबरें

    शहबाज शरीफ ने कहा- भारत ने किया था नूर खान एयरबेस पर हमला शहबाज शरीफ
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अपने ईमेल का इनबॉक्स फिल्टर लगाकर कैसे करें खाली?  जीमेल
    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड

    यात्रा

    रॉक क्लाइम्बिंग के लिए बेहतरीन हैं ये 5 भारतीय जगहें, एक बार जरूर करें इनका रुख ट्रेवल टिप्स
    2024 में यात्रा करने के लिए भारत दुनियाभर में दूसरा सबसे अच्छा देश, जानें कारण पर्यटन
    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, जरूर घूमने जाएं  बेंगलुरु
    हैदराबाद में हैं कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थल, एक बार जरूर घूमने जाएं  हैदराबाद

    थाईलैंड

    कोरोना वायरस की दस्तक: जानें इसके लक्षण, बचाव के उपाय और अन्य बातें दक्षिण कोरिया
    इस देश में चिंपैंजी से करवाया जा रहा है चिड़ियाघर सैनिटाइज, देखें वीडियो अजब-गजब खबरें
    कोरोना वायरस: एक साथ इतनी वैक्सीन क्यों तैयार की जा रही है? भारत की खबरें
    अगले साल बस से लंदन जा सकेंगे आप, जानिये कैसा होगा सफर और कितना होगा किराया चीन समाचार

    नेपाल

    भूकंप: नेपाल में 6 लोगों की मौत, दिल्ली समेत भारत में भी कई जगह हिली धरती भूकंप
    कौन है 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज, जिसे नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने किया रिहा? फ्रांस
    नेपालः पूर्व माओवादी नेता पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' तीसरी बार बने प्रधानमंत्री, शपथ ली नेपाली कांग्रेस
    नेपाल: पोखरा में यती एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 40 शव मिले विमान दुर्घटना

    भूटान

    भूटान के प्रधानमंत्री हर शनिवार को बन जाते हैं डॉक्टर, मरीजों का करते हैं ऑपरेशन दुनिया
    क्या है BIMSTEC? जिसके नेता प्रधानमंत्री मोदी के शपथ समारोह में आएंगे पाकिस्तान समाचार
    मंत्रियों के नाम फाइनल करने के लिए मोदी से मिले अमित शाह, पांच घंटे चली बैठक अरविंद केजरीवाल
    प्रधानमंत्री मोदी को मिला मालदीव की संसद को संबोधित करने का निमंत्रण बांग्लादेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025