Page Loader
पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ा दी ठिठुरन, 13 राज्यों में अंधड़-बारिश का अलर्ट 
पहाड़ों पर होने वाली ताजा बार्फबारी से मैदानों में सर्दी का असर तेज हाे गया है (तस्वीर: एक्स/@Surender_10K)

पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ा दी ठिठुरन, 13 राज्यों में अंधड़-बारिश का अलर्ट 

Feb 22, 2025
09:13 am

क्या है खबर?

पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में फिर से ठिठुरन और कोहरा पड़ने लगा है। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 राज्यों में अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानों में ठंड़ी हवाएं चलने से सर्दी फिर जोर पकड़ रही है।

बर्फबारी 

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी 

कश्मीर में कई स्थानों पर शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई है। इससे कई मार्ग बंद हो गए। दूसरी तरफ हिमाचन प्रदेश में रुक-रुक कर हुई बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर 2 फीट हिमपात होने के कारण मनाली-केलंग मार्ग बंद था। 25 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने की चेतावनी है, जिससे 3 दिन तक हिमपात और बारिश की संभावना जताई गई है।

ट्विटर पोस्ट

जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद रास्ते हुए बंद 

दिल्ली 

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम 

दिल्ली में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश से सर्दी का असर फिर दिखने लगा है। कई जगह आज सुबह कहीं-कहीं हल्की धुंध नजर आई है। साथ ही कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री तक रह सकता है। 23-26 फरवरी के बीच भी आसमान में बादलों की आवाजाही रह सकती है। 27 फरवरी को बारिश की संभावना है और 20 से 30 किलाेमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

अलर्ट 

इन राज्यों में बारिश की संभावना 

अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और असम में तेज तूफान के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। राजस्थान में आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।