LOADING...
दिल्ली में सुबह से बारिश के साथ शीतलहर जारी, हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं
दिल्ली में बारिश और शीतलहर से ठंड बढ़ी

दिल्ली में सुबह से बारिश के साथ शीतलहर जारी, हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं

लेखन गजेंद्र
Dec 27, 2024
10:52 am

क्या है खबर?

दिल्ली में शुक्रवार को तड़के सुबह हुई बारिश ने मौसम को और ठंडा कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बारिश और शीतलहर की वजह से तापमान में भी गिरावट दिखने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। यह 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम

बारिश और तेज हवा की संभावना, आगे घटेगा पारा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि शुक्रवार के अलावा शनिवार और रविवार को भी दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाया था। मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की संभावना जताई थी।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश

Advertisement

प्रदूषण

बारिश के बाद भी हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं

दिल्ली में बारिश के बाद भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी सुधर नहीं रहा है। हालांकि, गुरुवार को इसमें थोड़ा सुधरा हुआ है, लेकिन यह अभी भी 'बेहद खराब' दर्जे में बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह 7 बजे AQI 371 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। आनंद विहार में AQI 398, हवाई अड्डा (टर्मिनल-3) 340, आया नगर 360, लोधी रोड 345, ITO 380, चांदनी चौक 315 और पंजाबी बाग में AQI 386 दर्ज किया गया है।

Advertisement

पाबंदियां

दिल्ली में लागू है GRAP- 3 के तहत पाबंदियां

दिल्ली में अभी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के पहले, दूसरे और तीसरे चरण को लागू किया गया है। शहर से चौथे चरण को हटा दिया गया है। दरअसल, 24 दिसंबर को वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद इसे हटाने का निर्णय लिया गया था। GRAP- 4 के तहत पाबंदियां 16 दिसंबर से लगाई गई थी, उस समय AQI 400 के ऊपर पहुंच गया था। केंद्र सरकार का आयोग वायु गुणवत्ता पर नजर रख रहा है।

Advertisement