
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधीशों की संपत्तियों का खुलासा, जानिए CJI के बैंक खाते में कितने रुपये
क्या है खबर?
सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार अपने न्यायाधीशों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है। इसे कोर्ट की वेबसाइट में देखा जा सकता है।
सोमवार रात को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 33 में से 21 न्यायाधीशों की संपत्ति की जानकारी दी गई है।
विवरण में व्यक्तिगत संपत्ति, जीवनसाथी की संपत्ति और आश्रितों की संपत्ति (यदि कोई हो) शामिल की गई है।
आइए, जानते हैं भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना समेत अन्य न्यायाधीश के पास कितनी संपत्ति है।
बयान
सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति सार्वजनिक कर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान में कहा, "सर्वोच्च न्यायालय की पूर्ण अदालत ने 1 अप्रैल, 2025 को निर्णय लिया कि इस न्यायालय के न्यायाधीशों की संपत्ति का विवरण इस न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड करके सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा। पहले से प्राप्त न्यायाधीशों की संपत्ति का विवरण अपलोड किया जा रहा है। अन्य न्यायाधीशों की संपत्ति का विवरण वर्तमान संपत्ति विवरण प्राप्त होने पर अपलोड किया जाएगा।"
अन्य न्यायाधीशों ने कोर्ट को ब्यौरा दिया है।
संपत्ति
CJI के पास कितनी है संपत्ति?
CJI खन्ना के पास दिल्ली में 3-बेडरूम का फ्लैट और अन्य 4-बेडरूम का फ्लैट है। गुरुग्राम में अपनी बेटी के साथ साझा 4-बेडरूम का फ्लैट है। उनकी डलहौजी में पैतृक जमीन भी है।
उनके पास बैंक खातों में 55.75 लाख रुपये, PPF और GPF में 2.83 करोड़ रुपये हैं।
उनके पास 14,000 रुपये और उनकी पत्नी के पास 1.4 करोड़ रुपये के शेयर हैं। उनकी पत्नी के पास बैंक खातों में 23.8 लाख और PPF में 64.5 लाख रुपये हैं।
जानकारी
5 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना
CJI खन्ना के पास 250 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी और 2015 मॉडल की मारुति स्विफ्ट कार है। वहीं उनकी पत्नी के पास 700 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी और कुछ हीरे के आभूषण भी हैं। दोनों के ऊपर कोई कर्ज नहीं है।
न्यायमूर्ति गवई
अगले न्यायाधीश न्यायमूर्ति गवई की संपत्ति
इस महीने के अंत में 52वें CJI के रूप में शपथ लेने वाले न्यायमूर्ति बीआर गवई ने भी संपत्ति की जानकारी दी है।
उनके पास महाराष्ट्र के अमरावती में पैतृक घर है।
बांद्रा और डिफेंस कॉलोनी में 1-1 आवासीय अपार्टमेंट और अमरावती-नागपुर में कृषि भूमि है।
उनके शेयर में 32,000, PPF और GPF में करीब 42 लाख रुपये है।
न्यायमूर्ति गवई के बैंक खातों में करीब 20 लाख रुपये हैं। पत्नी के पास 750 ग्राम सोना है।
घोषणा
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा मामले के बाद लिया फैसला
मार्च में दिल्ली हाई कोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में आग लगने के बाद बेहिसाब नकदी मिली थी, जिसके बाद उनकी जांच शुरू हो गई।
CJI खन्ना के कॉलेजियम बैठक कर वर्मा का तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया है।
इस मामले के बाद न्यायालय में आमजन के विश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से CJI खन्ना ने संपत्ति सार्वजनिक करने को कहा था।
न्यायाधीशों ने अपनी नियुक्ति की प्रक्रिया भी सार्वजनिक की है।