
पाकिस्तान ने 12वीं बार LoC पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, फिर 8 सेक्टरों पर गोलीबारी
क्या है खबर?
पाकिस्तान की सेना सीमा पार से अपनी नापाक हरकत को अंजाम दे रही है। उन्होंने लगातार 12वीं बार नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि 5 और 6 मई की दरमियानी रात को कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में भारी गोलीबारी हुई है।
घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गोलीबारी
पाकिस्तानी चौकियों से हो रहे हमले
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी सीम पार बनी पाकिस्तानी चौकियों से हो रही है, जिसके लिए छोटे हथियारों का उपयोग किया जा रहा है।
बिना उकसावे के लगातार हो रही गोलीबारी से सुरक्षा बल भी सावधान हैं। उसने पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया है।
इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान ने LoC के 8 सेक्टरों पर गोलीबारी की थी।
भारतीय सेना ने LoC के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है
तनाव
दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव
22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों ने अचानक हमला कर 26 पर्यटकों की उनके परिवार के सामने हत्या कर दी थी।
घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। दोनों देशों की ओर से कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। हवाई क्षेत्र भी बंद कर दिया गया है।