NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक में हुक्का पर प्रतिबंध, कांग्रेस सरकार ने बिक्री और उपयोग पर तत्काल रोक लगाई
    अगली खबर
    कर्नाटक में हुक्का पर प्रतिबंध, कांग्रेस सरकार ने बिक्री और उपयोग पर तत्काल रोक लगाई
    कर्नाटक में हुक्का पर प्रतिबंध

    कर्नाटक में हुक्का पर प्रतिबंध, कांग्रेस सरकार ने बिक्री और उपयोग पर तत्काल रोक लगाई

    लेखन गजेंद्र
    Feb 08, 2024
    10:37 am

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने होटल, बार, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का की बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने जानकारी दी।

    राव ने आदेश की प्रति एक्स पर साझा कर लिखा, 'सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं की सुरक्षा के लिए हुक्का पर राज्यव्यापी प्रतिबंध। हुक्का धूम्रपान से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए हमने राज्य में हुक्का पर प्रतिबंध लगाकर निर्णायक कार्रवाई की है।'

    प्रतिबंध

    पिछले साल सितंबर में की थी प्रतिबंध लगाने की घोषणा 

    राव ने आगे लिखा, 'हम सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) में संशोधन करके कर्नाटक में हुक्का धूम्रपान पर प्रतिबंध लागू कर रहे हैं। हमारी सरकार हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए काम कर रही है।'

    पिछले साल सितंबर में राव ने बताया था कि कर्नाटक सरकार हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने और तंबाकू सेवन की कानूनी उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने पर विचार कर रही है।

    आदेश

    किन-किन राज्यों में प्रतिबंधित है हुक्का?

    देश में कई राज्य हुक्के पर प्रतिबंध लगा सके हैं, जिनमें गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं।

    पंजाब में 2018 में तो हरियाणा में 2023 में राज्य के सभी होटल, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हुक्का के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, हरियाणा में गांवों में उपयोग होने वाले पारंपरिक हुक्के पर प्रतिबंध नहीं है।

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में नगर निगम ने हुक्का पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    तंबाकू

    ताज़ा खबरें

    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल

    कर्नाटक

    कर्नाटक: स्कूल में दलित बच्चों से सेप्टिक टैंक साफ करवाने पर प्रधानाचार्य और शिक्षक गिरफ्तार दलित
    कर्नाटक: बेंगलुरु हवाई अड्डा मार्ग पर आपस में टकराईं 8 गाड़ियां, धुंध बनी वजह बेंगलुरु
    संसद सुरक्षा चूक: कर्नाटक के इंजीनियर को हिरासत में लिया गया, पूर्व पुलिस अधिकारी का बेटा  संसद
    कर्नाटक: हिजाब पर प्रतिबंध हटाने की चर्चाओं पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, सिद्धारमैया ने दी सफाई हिजाब विवाद

    तंबाकू

    धूम्रपान करने वालों पर अधिक है कोरोना वायरस का खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी भारत की खबरें
    दिसंबर से तंबाकू उत्पादों पर दिखेगी नई चेतावनी विश्व स्वास्थ्य संगठन
    देश में खुली सिगरेट की बिक्री पर लग सकती है रोक, जानिये अहम बातें केंद्र सरकार
    न्यूजीलैंड में 2008 के बाद पैदा हुए लोगों के लिए धूम्रपान पर लगी रोक न्यूजीलैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025