NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केंद्र सरकार ने विकिपीडिया पर लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- छोटा समूह संपादन नियंत्रित कर रहा
    अगली खबर
    केंद्र सरकार ने विकिपीडिया पर लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- छोटा समूह संपादन नियंत्रित कर रहा
    केंद्र सरकार ने विकिपीडिया को नोटिस जारी किया

    केंद्र सरकार ने विकिपीडिया पर लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- छोटा समूह संपादन नियंत्रित कर रहा

    लेखन गजेंद्र
    Nov 05, 2024
    01:34 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार ने सूचना प्रदान करने वाले प्लेटफॉर्म 'विकिपीडिया' को मंगलवार को पक्षपाती बताते हुए अशुद्धियों के बारे में कई शिकायतों के बाद नोटिस जारी किया है।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, पत्र में सरकार ने कहा कि संपादकों का एक छोटा समूह सामग्री के संपादन को नियंत्रण करता है, जो संभावित रूप से इसकी तटस्थता को प्रभावित कर रहा है।

    सरकार ने कहा कि क्यों न विकिपीडिया को मध्यस्थ के बजाय प्रकाशक के रूप में वर्गीकृत किया जाए।

    आलोचना

    लगातार आलोचना का सामना कर रहा है विकिपीडिया

    केंद्र सरकार ने भले ही विकिपीडिया की गलतियों को लेकर अब नोटिस भेजा हो, लेकिन प्लेटफॉर्म लगातार आलोचना का सामना कर रहा है।

    सोशल मीडिया एक्स के मालिक और अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने सार्वजनिक रूप से विकिपीडिया पर वामपंथी विचारधाराओं का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

    मस्क ने लोगों से विकिपीडिया को दान बंद करने का आग्रह किया और दावा किया कि इसे वामपंथी नियंत्रित करते हैं।

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भी प्लेटफॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं।

    फटकार

    दिल्ली हाई कोर्ट दे चुका है वेबसाइट बैन की चेतावनी

    दिल्ली हाई कोर्ट सितंबर में विकिपीडिया को आदेश न मानने पर अवमानना का नोटिस जारी कर चुका है।

    कोर्ट ने विकिपीडिया को समाचार एजेंसी ANI के विकिपीडिया पेज पर संपादन करने वाले लोगों के बारे में जानकारी का खुलासा करने का निर्देश दिया था, जिसे नहीं माना गया।

    दरअसल, ANI ने विकिपीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा का दायर कर आरोप लगाया था कि प्लेटफॉर्म ने मानहानिकारक संपादन की अनुमति दी और ANI को सरकार का "प्रचार उपकरण" बताया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केंद्र सरकार
    विकिपीडिया

    ताज़ा खबरें

    रॉयल एनफील्ड की 250cc बाइक्स में मिलेगा हाइब्रिड इंजन, इस कंपनी से चल रही वार्ता रॉयल एनफील्ड बाइक
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर छाईं जाह्नवी कपूर, प्रशंसकों को याद आईं श्रीदेवी  जाह्नवी कपूर
    उत्तर प्रदेश से राजस्थान तक अभी और तपेंगे ये राज्य, जानिए कहां तक पहुंचा पारा  गर्मी की लहर
    आतंकवाद पर पाकिस्तान की पोल खोलने सांसदों के 2 प्रतिनिधिमंडल विदेश रवाना, पहले जापान-UAE जाएंगे ऑपरेशन सिंदूर

    केंद्र सरकार

    केंद्र सरकार ने चंद्रयान-4 समेत ISRO के 3 बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी ISRO
    खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की कथित साजिश में भारत को अमेरिकी कोर्ट का समन अमेरिका
    पुणे में EY इंडिया की महिला कर्मचारी की मौत का मामला, केंद्र सरकार की जांच शुरू महाराष्ट्र
    केंद्र सरकार ने तिरूपति मंदिर मामले में रिपोर्ट मांगी, YSR कांग्रेस पार्टी हाई कोर्ट पहुंची आंध्र प्रदेश

    विकिपीडिया

    विकिपीडिया में हुए बदलाव से नाखुश हैं एलन मस्क, यह है पूरा मामला आर्थिक मंदी
    विकिपीडिया ने 10 साल बाद बदला अपना लुक, जोड़े गए कई नए फीचर्स इंटरनेट
    कंगना रनौत ने बताई अपने जन्मदिन की सही तारीख, विकिपीडिया पर भड़कीं  कंगना रनौत
    रूस: यूक्रेन युद्ध से संबंधित लेख न हटाने पर विकिपीडिया पर लगाया गया जुर्माना रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025