NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर वीडियो: राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई, लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आग
    अगली खबर
    मणिपुर वीडियो: राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई, लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आग
    मणिपुर में वर्तमान हालातों को देखते हुए यहां DIG रैंक के 2 अधिकारियों को तैनात किया गया है

    मणिपुर वीडियो: राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई, लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आग

    लेखन नवीन
    Jul 21, 2023
    11:41 am

    क्या है खबर?

    मणिपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के करीब 5,000 जवान तैनात हैं।

    इसके अलावा नगालैंड और असम से उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के 2 अधिकारियों को मणिपुर भेजा गया है।

    राज्य में 2 महीने से जारी हिंसा के बीच महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का एक वीडियो सामने आने के बाद से हालात बेकाबू हो गए और लोगों ने आरोपी के घर को आग लगा दी।

    बयान

    मणिपुर में 57 CRPF की कंपनियां तैनात

    CRPF के पुलिस महानिदेशक सुजॉय पाल थाओसेन ने मणिपुर के वर्तमान हालात को देखते हुए गृह मंत्रालय से चर्चा के बाद यहां 2 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की है।

    एक अधिकारी ने कहा, "इससे पहले मणिपुर में CRPF की 6 कंपनियां तैनात की गई थीं। अब इसे बढ़ाकर 57 कर दिया गया, जो यहां कम से कम 6 महीने तक तैनात रहेंगी। इनकी उचित निगरानी के लिए DIG रैंक के दो अन्य अधिकारियों को भेजा गया है।"

    आदेश

    तैनाती आदेश में क्या कहा गया है? 

    18 जुलाई को CRPF के IG अंशुमान यादव द्वारा एक आदेश जारी किया गया है।

    इस आदेश में कहा गया है, "मणिपुर में वर्तमान हालातों को देखते हुए CRPF की यहां कई कंपनियां तैनात है। इनकी निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की आवश्यकता महसूस की गई। मणिपुर में तैनात अतिरिक्त कंपनियों पर प्रभावी नियंत्रण और निगरानी के लिए DIG कोहिमा और DIG सिलचर को सामरिक मुख्यालय स्थापित करके अस्थायी रूप और तत्काल प्रभाव से मणिपुर में तैनात किया गया है।"

    रेंज

    मणिपुर में CRPF की नई रेंज का कार्यभार संभालेंगे अधिकारी

    वर्तमान में इम्फाल में CRPF की रेंज स्थापित है, जिसके अधिकार क्षेत्र में इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, टेंग्नौपाल, थौबल, काकचिंग, चुराचांदपुर, चंदेल और बिष्णुपुर आता है।

    मणिपुर हिंसा को देखते हुए यहां CRPF की दो रेंज और बढ़ाई गई है, जिसमें कांगपोकपी और जिरीबाम रेंज को परिभाषित/संशोधित किया गया है।

    आदेश के मुताबिक, DIG कोहिमा कांगपोकपी में एक सामरिक मुख्यालय स्थापित करके रेंज का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे और एक अन्य नए DIG जिरीबाम में सामरिक मुख्यालय संभालेंगे।

    चुनौती

    राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती

    मणिपुर में गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सुरक्षाबलों की 124 टुकड़ी तैनात की हैं। इनमें CRPF की 57, त्वरित कार्रवाई बल (RAF) की 10, सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 48, भारत-तिब्बत सीम पुलिस (ITBP) की 4 और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 5 कंपनियां शामिल हैं।

    राज्य में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद बड़े पैमाने में प्रदर्शन हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के लिए यहां शांति व्यवस्था कायम रखना चुनौती बना हुआ है।

    प्रदर्शन

    भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को लगाई आग

    मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में गुस्साई भीड़ ने गुरुवार को मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास के घर को आग के हवाले कर दिया। हिंसाग्रस्त मणिपुर में आरोपियों की मांग को लेकर लोग बड़े पैमाने में प्रदर्शन कर रहे हैं।

    इसी बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि वह आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें मौत की सजा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

    बता दें, अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    मामला

    क्या है महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला? 

    मणिपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके दौड़ा रही है। इस वीडियो में महिलाएं रोती बिलखती देखी जा सकती हैं और कुछ पुरुष उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

    पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके साथ गैंगरेप भी किया।

    यह घटना कांगपोकपी जिले की है और वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है। इस घटना केे एक दिन पहले ही मणिपुर हिंसा शुरू हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर हिंसा
    मणिपुर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर: थम नहीं रही हिंसा, उपद्रवियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का घर फूंका मणिपुर
    मणिपुर हिंसा: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, लोगों ने जलाए रेडियो मणिपुर
    मणिपुर: इंफाल में उग्रवादियों की गोलीबारी में सेना का जवान घायल, कई घरों को आग लगाई मणिपुर
    मणिपुर: कुकी समुदाय ने मांगी सेना की सुरक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार मणिपुर

    मणिपुर

    मणिपुर हिंसा: TMC ने की संसदीय स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग डेरेक ओ ब्रायन
    मणिपुर में देर रात को फिर हुई गोलीबारी, भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर किया हमला भारतीय सेना
    असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुकी उग्रवादी संगठन से संबंध पर दी सफाई, आरोप नकारे असम
    मणिपुर हिंसा: भाजपा विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, फिर मुकरे मणिपुर हिंसा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025