Page Loader
गद्दार फिल्म पुरस्कार 2024: अल्लू अर्जुन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यहां देखिए विजेताओं की सूची
अल्लू अर्जुन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

गद्दार फिल्म पुरस्कार 2024: अल्लू अर्जुन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यहां देखिए विजेताओं की सूची

May 29, 2025
01:57 pm

क्या है खबर?

तेलंगाना सरकार ने गद्दार फिल्म पुरस्कार 2024 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ये सम्मान उन प्रतिभाशाली कलाकारों और फिल्मों को प्रदान किए जाएंगे, जिन्होंने तेलुगू सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इन पुरस्कारों की शुरुआत की है और यह अब तक दिए जा रहे नंदी पुरस्कारों का स्थान लेंगे। गद्दार फिल्म पुरस्कार 2024 के विजेताओं की पूरी सूची सामने आ गई है।

सूची

नाग अश्विन ने जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया है, वहीं निवेथा थॉमस सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी हैं। उन्हें यह पुरस्कार '35 चिन्ना कथा कधू' के लिए मिला है। प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है, वहीं नाग अश्विन ने इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब अपने नाम किया। श्रेया घोषाल ने 'पुष्पा 2' के गाने 'सूसेकी' के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका का पुरस्कार जीता

ट्विटर पोस्ट

निर्माताओं ने जताई खुशी