NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: सामान्य अध्ययन पेपर 1 में अच्छे अंक लाने के लिए इन टॉपिकों पर दें ध्यान
    अगली खबर
    UPSC: सामान्य अध्ययन पेपर 1 में अच्छे अंक लाने के लिए इन टॉपिकों पर दें ध्यान
    UPSC सामान्य अध्ययन पेपर 1 के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक

    UPSC: सामान्य अध्ययन पेपर 1 में अच्छे अंक लाने के लिए इन टॉपिकों पर दें ध्यान

    लेखन राशि
    Sep 04, 2023
    01:24 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से हैं।

    मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन (GS) के 4 पेपर और वैकल्पिक विषय के 2 पेपर होते हैं। इसके अलावा निबंध, हिंदी और अंग्रेजी विषय के 1-1 पेपर होते हैं।

    सामान्य अध्ययन पेपर 1 के पाठ्यक्रम में इतिहास, भूगोल और भारतीय समाज जैसे 3 प्रमुख विषय शामिल हैं।

    आइए जानते हैं पेपर 1 की तैयारी के दौरान किन मुद्दों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    इतिहास

    इतिहास के इन टॉपिकों पर दें ध्यान

    प्राचीन इतिहास में सिंधु घाटी सभ्यता, संगम युग, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, वैदिक काल, उत्तर वैदिक काल, महाजनपद, मौर्य साम्राज्य, अशोक साम्राज्य पढ़ें।

    मध्यकालीन इतिहास में भक्ति और सूफी आंदोलन, चोल राजवंश, अकबर, मुगल साम्राज्य, मुगल वास्तुकला, भारतीय सामंतवाद से संबंधित मुद्दों को पढ़ें। विश्व इतिहास में विश्व युद्ध, शीत युद्ध, एशिया का उदय आदि पढ़ें।

    आधुनिक इतिहास में डच, पुर्तगाली, गवर्नर जनरल और वायसराय, भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1857 का विद्रोह, महलवाड़ी व्यवस्था, कैबिनेट मिशन से संबंधित टॉपिक कवर करें।

    जानकारी

    कला और संस्कृति के इन भागों को कवर करें

    कला और संस्कृति के भाग से कई सवाल पूछे जाते हैं। इसमें भारतीय नृत्य, संगीत, मौर्योत्तर कला, भारतीय वास्तुकला, प्रागैतिहासिक शैलचित्र, गुप्तकालीन कला, हड़प्पा कला, भारतीय पेंटिंग्स, मूर्ति कला, दक्षिण भारतीय कला, नाटक रंगमंच, मार्शल आर्ट आदि भाग प्रमुखता से कवर करें।

    भूगोल

    भूगोल के इन टॉपिकों पर दें ध्यान

    भूगोल में पृथ्वी की उत्पत्ति, वायुमंडलीय परिसंचरण, वाष्पीकरण, समुद्र में तापमान, पारिस्थितिकी तंत्र, जलवायु विज्ञान, भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी आदि भूभौतिकीय घटनाओं का विस्तृत अध्ययन करें।

    मानव भूगोल में आर्थिक भूगोल, जनसंख्या और बस्ती, प्रादेशिक आयोजन, मानव भूगोल के प्रमुख मॉडल, सिद्धांत और नियम, कृषि, उद्योग, परिवहन, संचार को कवर करें।

    इसके अलावा भारतीय कृषि, विश्व के प्रमुख सागर, जलमार्ग, ऊर्जा संस्थान और संकट, परिवहन और संचार, जलमरूस्थल, पर्वतीय दर्रे आदि मुद्दों के बारे में पढ़ें।

    भारतीय समाज

    भारतीय समाज के इन भागों को कवर करें

    भारतीय समाज में समाज की मुख्य विशेषताएं, मानव संसाधन, शहरीकरण, शिक्षा प्रणाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, मानव संसाधन, गरीबी के लिए सरकारी योजनाएं, भारत की विविधता, महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन, जनसंख्या और संबंधित मुद्दे, गरीबी और विकास के मुद्दे, वैश्वीकरण के प्रभाव आदि टॉपिकों पर विशेष ध्यान दें।

    सामाजिक और आर्थिक विकास के पहलु, सामाजिक क्षेत्रों की पहल, जाति प्रथा, भारत में ग्रामीण और कृषि परिवर्तन, औद्योगीकरण और शहरीकरण, सामाजिक परिवर्तन की चुनौतियां आदि के बारे में पढ़ें।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक चलेगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे 14,624 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    ये हैं राजकुमार राव की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में  राजकुमार राव
    झारखंड के लातेहार में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार झारखंड
    अमेरिका: साउथ कैरोलिना में गोलीबारी, 11 घायल अमेरिका
    कनाडा से रिश्ते सुधारने की कोशिश, एस जयशंकर की विदेश मंत्री अनीता आनंद से पहली बातचीत कनाडा

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC EPFO: परीक्षा से पहले जरूर पढ़ें राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र के ये टॉपिक EPFO
    UPSC EPFO: परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं श्रम कानून और अकाउंटिंग के ये टॉपिक EPFO
    आखिर क्यों की जा रही है UPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग? करियर
    UPSC EPFO परीक्षा 2 जुलाई को, नेगेटिव मार्किंग से बचने अपनाएं ये टिप्स परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    4 महीने में ऐसे करें CLAT की तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता CLAT
    पढ़ाई में नहीं लगता मन? जानिए इसके कारण और सुधार के उपाय करियर
    बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के लिए ऐसे बनाएं नोट्स, जरूर मिलेगी सफलता बोर्ड परीक्षाएं
    कम उम्र में UPSC परीक्षा पास करने के हैं कई फायदे, जल्दी शुरू करें तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025