Page Loader
बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के लिए ऐसे बनाएं नोट्स, जरूर मिलेगी सफलता
बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के लिए ऐसे बनाएं नोट्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के लिए ऐसे बनाएं नोट्स, जरूर मिलेगी सफलता

लेखन राशि
Aug 03, 2023
04:30 pm

क्या है खबर?

बोर्ड परीक्षा हर छात्र के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होता है। इस परीक्षा में सभी छात्र अच्छे नंबरों से पास होना चाहते हैं। ऐसे में परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्रों को खुद से हर विषय के नोट्स बनाने चाहिए। नोट्स में आप अपने अनुसार महत्वपूर्ण बातों को संक्षिप्त तरीके से लिखते हैं, जिसे कम समय में पढ़कर रिवीजन किया जा सकता है। आइए बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के लिए नोट्स बनाने की महत्वपूर्ण टिप्स जानते हैं।

#1

शॉर्ट नोट्स बनाएं

विद्यार्थी कक्षा प्रारंभ होने के बाद से प्रतिदिन पढ़ाई कर ऐसे नोट्स बनाएं, जिनमें पूरी साल की पढ़ाई का निचोड़ मिल सके। नोट्स हमेशा शॉर्ट में बनाएं। इससे आपको परीक्षा के दौरान पढ़ाई करने में आसानी होगी। नोट्स 'टू द पाइंट' होने चाहिए ताकि आपका पूरा पाठ्यक्रम आसानी से कवर हो सके। कक्षा में रोजाना पढ़ाए जा रहे विषयों को घर आकर पुनः पढ़े और शॉर्ट में एक किताब में लिखें।

#2

हर विषय को कवर करें

कक्षा में पढ़ाए जाने वाले सभी विषय महत्वपूर्ण होते हैं। शिक्षकों को अच्छे से जानकारी होती है कि कौनसे विषय को कब और कैसे पढ़ाना है। ऐसे में हर टॉपिक को सही क्रम में नोट करें ताकि उसे याद करने और दोहराने में आसानी हो। नोट्स बनाने से पहले सभी विषय के महत्वपूर्ण टॉपिकों को नोट कर लें। किसी भी विषय को नजरअंदाज न करें। प्रत्येक विषय के नोट्स बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाने में मददगार होते हैं।

#3

सरल भाषा और सुंदर लेखन रखें

नोट्स ऐसे बनाएं कि एक नजर देखते ही आपको तुरंत याद हो जाए, इसके लिए कम शब्द और सरल भाषा का प्रयोग करें। नोट्स आसानी से समझने वाले होने चाहिए ताकि परीक्षा के अंतिम दिनों में आपको केवल मुख्य शीर्षक पढ़कर ही सब याद आ जाए। किसी भी कठिन से कठिन विषय को अगर आप सोच समझकर सरल शब्दों में लिखते हैं तो उसे आप लम्बे वक्त तक याद रख सकते हैं।

#4

नोट्स बनाने का सही तरीका अपनाएं

जो विषय आपको समझ में न आए उसे नोट्स में न लिखें। कक्षा के दौरान शिक्षक से वो विषय स्पष्ट करने के लिए कहें और फिर उसके बारे में कम और सरल शब्दों में नोट्स में लिखें। अधिक नोट्स न बनाएं। इससे परीक्षा में याद रखने में तनाव होगा। हर विषय के लिए एक शीर्षक लिखें और फिर शीर्षक के नीचे बुलेट बिंदु बनाएं। नोट्स को बनाने का सबसे सही तरीका है पाठ को पूरा सुनकर समझे और फिर लिखें।

जानकारी

चित्र और चार्ट की मदद से नोट्स आसान बनाएं

पढ़ाई के दौरान जिस टॉपिक को याद करने में दिक्कत हो, उनके लिए सरल शब्दों के अलावा चित्र और चार्ट का प्रयोग कर सकते है। टॉपिक में बोरियत या कठिन लगे तो चित्रों के माध्यम से नोट्स में लिखें, इससे वो टॉपिक याद होता है।