NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / क्या है UPSC और कौन सी परीक्षाएं आयोजित कराती है? जानें सबकुछ
    अगली खबर
    क्या है UPSC और कौन सी परीक्षाएं आयोजित कराती है? जानें सबकुछ

    क्या है UPSC और कौन सी परीक्षाएं आयोजित कराती है? जानें सबकुछ

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 25, 2021
    11:19 am

    क्या है खबर?

    आप सभी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के बारे में सुना होगा, लेकिन कई लोगों को इसके बारे में नहीं पता होता है।

    वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो सिर्फ UPSC IAS केे बारे में ही जानते हैं। लेकिन बता दें कि UPSC इसके साथ ही देश की कई सरकारी नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं का भी आयोजन करता है।

    आइए आज के इस लेख से UPSC के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करें।

    जानकारी

    क्या है UPSC?

    UPSC भारत की प्रमुख केंद्रीय भर्ती एजेंसियों में से एक है। यह सभी भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए नियुक्तियां करता है और परीक्षाओं का आयोजन करता है।

    जिसमें देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाएं जैसे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं।

    UPSC कर्मियों के पदोन्नति और स्थानांतरण से संबंधित मामलों को भी देखता है।

    इतिहास

    कब स्थापित हुआ था?

    पहला पब्लिक सर्विस कमीशन 01 अक्टूबर, 1926 को स्थापित हुआ था। आजादी के बाद संवैधानिक प्रावधानों के तहत 26 अक्टूबर, 1950 को लोक आयोग की स्थापना हुई।

    भारतीय संविधान का अनुच्छेद 315 संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोगों से संबंधित है। वहीं अनुच्छेद 316 सदस्यों के कार्यालय की नियुक्ति और कार्यकाल से संबंधित है।

    बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना अनुच्छेद 315 के तहत हुई थी।

    सदस्य

    कितने सदस्य होते हैं और कैसे होता है चयन?

    UPSC में एक चेयरमैन और 10 सदस्य होते हैं। इनका कार्यकाल छह साल का होता है या इनकी आयु 65 वर्ष तक चलता है।

    सदस्यों का चयन देश के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

    कोई भी सदस्य अपने कार्यकाल के बीच में अपने पद से राष्ट्रपति को इस्तीफा दे सकता है।

    UPSC के सदस्य के लिए कम से कम 10 साल तक केंद्रीय या राज्य सेवा में काम किया हो या सिविल सेवा के पद पर कार्यरत रह चुका हो।

    परीक्षाएं

    आयोग द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाएं

    आयोग भर्ती से संबंधित कई परीक्षाओं का आयोजन करता हैं। जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा, नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा, संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा, भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), संयुक्त भू-वैज्ञानिक और भूवैज्ञानिक परीक्षा (Combined geo-scientist and geologist examination) आदि शामिल हैं।

    इसके साथ ही आयोग कई अन्य भर्तियों का भी आयोजन करता है।

    चयन प्रक्रिया

    कैसे होता है चयन?

    आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा में उम्मीदवारों को कई चरणों की चयन प्रक्रिया में शामिल होता होता है।

    उम्मीदवारों को पहले प्री परीक्षा में शामिल होना होता है। उसके बाद प्री परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। उसके बाद उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा।

    बता दें कि ये देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से है, इसे पास करने के लिए उम्मीदवारों को एक सही स्ट्रेटजी से तैयारी करनी होगी।

    जानकारी

    आयोग के सदस्य

    UPSC के अध्यक्ष अभी प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप कुमार जोशी हैं, जिनका कार्यकाल 04 अप्रैल, 2022 तक चलेगा। इसके बाकी अन्य सदस्य एयर मार्शल एएस भोंसले, सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टीसीए अनंत और राजीव नयन चौबे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    ताज़ा खबरें

    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर

    शिक्षा

    10वीं पास वालों के लिए कांस्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    SBI में अप्रेंटिस के 8,500 पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया नौकरियां
    Indian Airforce Recruitment 2020: ग्रुप X और Y में भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना नौकरियां
    India Post: 10वीं पास के लिए 2,500 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, नहीं होगी परीक्षा नौकरियां

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC ESE 2020: अगले महीने होने वाली है परीक्षा, इन बातों का रखें विशेष ध्यान शिक्षा
    UPSC में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    UPSC CSE प्री परीक्षा के लिए इन किताबों से करें तैयारी, मिलेगी सफलता शिक्षा
    2020 में आयोजित होने वाली टॉप प्रवेश परीक्षाओं के लिए ये हैं आवेदन की अंतिम तिथि शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025