NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / महिला दिवस: पिछले कुछ सालों में IAS परीक्षा में इन महिलाओं ने किया टॉप
    अगली खबर
    महिला दिवस: पिछले कुछ सालों में IAS परीक्षा में इन महिलाओं ने किया टॉप

    महिला दिवस: पिछले कुछ सालों में IAS परीक्षा में इन महिलाओं ने किया टॉप

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 08, 2020
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    हर साल 08 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    हमारे समाज में कभी भी महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं दिया गया, इसके बावजूद रानी लक्ष्मी बाई और इंदिरा गांधी जैसी महिलाओं ने अपनी अहम भूमिकाओं से भारत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है।

    आज के समय में भी कई महिलाएं IAS ऑफिसर बनकर देश की सेवा कर रही हैं।

    आज हम आपको पिछले कुछ सालों में IAS ऑफिसर बनी महिलाओं के बारें बताएंगे।

    #1

    12 वर्षों में आठ बार महिलाएं आईं प्रथम

    पिछले 12 वर्षों में प्रतिष्ठित UPSC परीक्षा में आठ बार महिलाओं ने टॉप किया है।

    सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि साल 2014 से लगातार तीन साल महिला उम्मीदवारों ने टॉप किया है।

    IAS परीक्षा 2016 में कर्नाटक के केकोलार नामक एक छोटे से शहर की नंदनी के आर ने टॉप किया था।

    उन्होंने IAS परीक्षा 2016 में वैकल्पिक विषय के रूप में कन्नड़ साहित्य को चुना था।

    चयन के समय वह एक भारतीय IRS अधिकारी थीं।

    #2

    टीना डाबी ने साल 2015 में किया टॉप

    IAS परीक्षा 2015 में टीना डाबी ने टॉप किया था।

    वे UPSC IAS परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की पहली महिला बनी।

    टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान चुना था।

    जब उन्होंने इस परीक्षा में टॉप किया, तब वे 22 वर्ष की थीं।

    वे दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा थीं और उन्होंने विश्वविद्यालय में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।

    #3

    दिव्यांग इरा सिंघल ने 2014 में किया टॉप

    इरा सिंघल ने वो काम कर दिखाया है, जिससे लोगों को प्रेरणा मिलती है।

    इरा सिंघल एक दिव्यांग है, इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और IAS परीक्षा 2014 में टॉप कर दिखाया।

    इरा सिंघल ने UPSC IAS परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में भूगोल को चुना था।

    उन्होंने कंप्यूटर साइंस से BE और MBA किया है।

    जब उनका चयन UPSC IAS अधिकारी के लिए हुआ, तब वे एक IRS अधिकारी थीं।

    #4

    हरिता वी कुमार ने 2013 में किया टॉप

    हरिता वी कुमार ने IAS परीक्षा 2013 में प्रथम रैंक हासिल की थी।

    हरिता वी कुमार केरल के नेय्याट्टिक्कारा नाम के एक छोटे शहर से हैं।

    उन्होंने वैकल्पिक विषयों के रूप में अर्थशास्त्र और मलयालम साहित्य को चुना था।

    वे हमेशा से एक IAS अधिकारी बनना चाहती थीं। उन्होंनें अपने सपने को साकार करने के लिए HCL टेक्नोलॉजीज की नौकरी के ऑफर को ठुकरा दिया था।

    चयन के समय वह एक IPS अधिकारी थीं।

    #5

    शीना अग्रवाल ने साल 2012 में किया टॉप

    अब अगर हम साल 2012 का बात करें तो IAS परीक्षा 2012 में शीना अग्रवाल ने प्रथम स्थान अपने नाम किया था।

    IAS परीक्षा में शामिल होने से पहले शीना अग्रवाल ने नई दिल्ली में AIIMS से MMBS पूरा किया था।

    उन्होंने वैकल्पिक विषयों के रूप में मेडिकल साइंस और साइकोलॉजी चुना था।

    वह हरियाणा की मूल निवासी हैं। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में IAS परीक्षा में टॉप किया था।

    जब उनका चयन हुआ था, तब वे IRS अधिकारी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    MPSC Recruitment 2020: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन महाराष्ट्र
    12वीं के बाद किसी भी कोर्स का चयन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान करियर
    जॉब अलर्ट: यहां विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    बोर्ड परीक्षा के समय ऐसे करें JEE मेन्स की तैयारी, दोनों परीक्षाओं में करेंगे अच्छा स्कोर JEE मेन

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    अनाथालय में रहकर देखा IAS अधिकारी बनने का सपना, अब बनें कलेक्टर शिक्षा
    UPSC ने रखा प्रस्ताव, सिविल सेवा परीक्षा से हटाया जाए CSAT शिक्षा
    जानें इन पांच चार्टर्ड अकाउंटेंट के बारे में, जो बाद में बनें IAS अधिकारी शिक्षा
    UPSC Result 2019: प्री परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कब होंगे मेन के लिए आवेदन शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025