Page Loader
UGC NET: जानिए धर्मों के तुलनात्मक अध्ययन विषय का पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण टॉपिक
धर्मों के तुलनात्मक अध्ययन विषय से UGC NET की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

UGC NET: जानिए धर्मों के तुलनात्मक अध्ययन विषय का पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण टॉपिक

लेखन राशि
Apr 24, 2023
07:17 pm

क्या है खबर?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास करने के बाद युवाओं को उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और शोध अनुसंधान करने का अवसर मिलता है। ऐसे में भारत के कई युवा परीक्षा की तैयारी करते हैं। धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन विषय UGC NET में उपलब्ध कराए गए विषयों में से एक है। आइए जानते हैं इस विषय का पाठ्यक्रम, महत्वपूर्ण टॉपिक और परीक्षा की तैयारी के टिप्स।

पाठ्यक्रम

धर्मों के तुलनात्मक अध्ययन विषय का पाठ्यक्रम क्या है?

धर्मों के तुलनात्मक अध्ययन विषय के पाठ्यक्रम को अलग-अलग खंडों में बांटा गया है। खंड 1- धर्म का अध्ययन खंड 2- प्रागैतिहासिक धार्मिक रूप, कार्य और उद्देश्य खंड 3- धार्मिक अध्ययन की आधुनिक प्रवृत्तियां, धार्मिक सत्ता खंड 4- हिंदू धर्म और सामाजिक पक्ष खंड 5- जैन धर्म खंड 6- बौद्ध धर्म खंड 7- यहूदी धर्म खंड 8- ईसाई धर्म, संदेश और विधा खंड 9- इस्लाम खंड 10- सिख धर्म इन सभी खंड़ों में कई विषय शामिल हैं।

किताब

कौनसी किताबों से पढ़ें?

इस विषय में अलग-अलग धर्मों के बारे में पढ़ना होगा। इसके लिए विषय संबंधित पुस्तकों का इस्तेमाल बेहतर रहेगा। उम्मीदवार आर गुप्ता की बौद्ध, जैन, गांधियन स्टडी किताब, दिशा पब्लिकेशन की NTA UGC NET धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन गाइड, ट्रूमैन की UGC NET धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन सैंपल पेपर, आरपीएच संपादकीय बोर्ड की NTA UGC NET धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र किताब का इस्तेमाल कर सकते हैं। अभ्यर्थी कोचिंग नोट्स का उपयोग भी कर सकते हैं।

टॉपिक

महत्वपूर्ण टॉपिक कौन-से हैं?

धर्म, प्रमुख परिभाषा और अवधारणाएं, धर्म का मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र के साथ संबंध, प्रमुख सभ्यताओं के धर्म, धार्मिक अध्ययन के उपागम के बारे में पढ़ें। पाठ्यक्रम में दी गई धर्म के सम्मुख चुनौतियां, वैदिक साहित्य, हिंदू दर्शन, सुधार आंदोलन, जैन, बौद्ध, हिंदू धर्म के प्रमुख संप्रदाय और आयामों को अच्छे से कवर करें। कला और स्थापत्य, विभिन्न प्रमुख धर्म ग्रंथ, प्रमुख धार्मिक व्यक्तियों के जीवन संदेश, धर्मों में मर्यादाएं, धर्म प्रवासी और आधुनिक समस्याओं से संबंधित मुद्दों को पढ़ें।

तैयारी

ऐसे करें तैयारी

इस विषय में अधिकतर सवाल विभिन्न धर्मों से पूछे जाते हैं। हर धर्म के बारे में सभी चीज़ें याद करना मुश्किल हैं, ऐसे में महत्वपूर्ण तथ्यों पर ज्यादा ध्यान दें। धर्मों से संबंधित जानकारियों के संक्षिप्त नोट्स बना लें और इनका बार-बार रिवीजन करते रहें। प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अच्छी तरह विश्लेषण करें। सवालों की समझ और उत्तर देने की गति बढ़ाने के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।