NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / NIRF रैंकिंग हुई जारी, जानिए भारत के शीर्ष कॉलेज
    अगली खबर
    NIRF रैंकिंग हुई जारी, जानिए भारत के शीर्ष कॉलेज
    NIRF ने जारी की भारतीय कॉलेजों की रैंकिंग

    NIRF रैंकिंग हुई जारी, जानिए भारत के शीर्ष कॉलेज

    लेखन राशि
    Jun 05, 2023
    02:38 pm

    क्या है खबर?

    भारत के शिक्षा और विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग 2023 जारी कर दी है।

    इस साल भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास लगातार पांचवें साल पूरे देश में प्रथम स्थान पर हैं।

    इस बार NIRF रैकिंग में शिक्षण, अनुसंधान, पेशेवर अभ्यास, स्नातक परिणाम, आउटरीच के मापदंडों को रखा गया है।

    कुल 5 व्यापक सामान्य समूहों के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून जैसी श्रेणियों में रैंकिंग जारी की गई है।

    शीर्ष कॉलेज

    सभी श्रेणियों में भारत के शीर्ष कॉलेज

    भारत के शीर्ष 10 कॉलेजों में दूसरे नंबर पर भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC-बैंगलोर), तीसरे नंबर पर IIT दिल्ली और चौथे नंबर पर IIT बॉम्बे है।

    5वें नंंबर पर IIT कानपुर, 6वें पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली है। IIT खड़गपुर 7वें और IIT रुड़की 8वें स्थान पर है।

    9वें नंबर पर IIT गुवाहाटी और 10वें पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) है।

    IIT मद्रास लगातार 8 सालों से सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान के रूप में अपना स्थान बनाए हुए है।

    विश्वविद्यालय

    भारत के शीर्ष 10 विश्वविद्यालय

    शीर्ष विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर IISC बैंगलोर है। दूसरे स्थान पर JNU है।

    तीसरे स्थान पर जामिया मिलिया इस्लामिया, चौथे स्थान पर जादवपुर विश्वविद्यालय और 5वें स्थान पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) है।

    6वें स्थान पर मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन है। अमृता विश्व विद्यापीठम को 7वें स्थान पर रखा गया है।

    वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को 8वां स्थान, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को 9वां स्थान और हैदराबाद विश्वविद्यालय को 10वां स्थान मिला है।

    मैनेजमेंट

    भारत के शीर्ष मैनेजमेंट कॉलेज

    शीर्ष 10 मैनेजमेंट कॉलेज की श्रेणी में पहले स्थान पर भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद, दूसरे स्थान पर IIM बैंगलोर और तीसरे पर IIM कोझीकोड हैं।

    चौथे स्थान पर IIT कोलकाता, 5वें स्थान पर IIT दिल्ली, 6वें स्थान पर IIM लखनऊ, 7वें स्थान पर NIIE मुंबई और 8वें स्थान पर IIM इंदौर है।

    जमशेदपुर के जेवियर कॉलेज को 9वां और IIT बॉम्बे को 10वां स्थान मिला है।

    IIT दिल्ली और IIT बॉम्बे शीर्ष 5 अनुसंधान संस्थान में भी शामिल हैं।

    शीर्ष

    शीर्ष मेडिकल और डेंटल कॉलेज

    मेडिकल कॉलेज में पहले स्थान पर AIIMS दिल्ली है। दूसरे स्थान पर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ है।

    तीसरे स्थान पर क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर और चौथे स्थान पर NIMHANS बैंगलोर है।

    डेंटल कॉलेज में पहले स्थान पर सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज चेन्नई, दूसरे नंबर पर मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, तीसरे नंबर पर डॉक्टर डीवाई पाटिल विद्यापीठ पुणे और चौथे नंबर पर मौलाना आजाद इंंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज नई दिल्ली है।

    जानकारी

    कृषि क्षेत्रों के शीर्ष संस्थान

    कृषि क्षेत्र में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल, तीसरे स्थान पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना है। चौथे स्थान पर BHU और 5वें स्थान पर कोयम्बटूर का तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय है।

    कानून संस्थान

    भारत के शीर्ष कानून संस्थान

    कानून संस्थान की श्रेणी में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बैंगलोर पहले स्थान पर है।

    दूसरे स्थान पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नई दिल्ली और तीसरे स्थान पर नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद है।

    चौथे स्थान पर पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय कोलकाता और 5वें पर जामिया मिलिया इस्लामिया है।

    इसके अलावा अन्य श्रेणियों में नई दिल्ली का मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, चेन्नई का प्रेसीडेंसी कॉलेज, लेडी श्री राम महिला कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज भी शीर्ष स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    NIRF रैंकिंग
    IIT-मद्रास

    ताज़ा खबरें

    काम के बीच अटक गई लैपटॉप स्क्रीन? जानिए कैसे करें इस समस्या का समाधान लैपटॉप
    कान्स 2025: बनारसी साड़ी पहन रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, मांग में लगाया सिंदूर  ऐश्वर्या राय
    पहलगाम हमले से पहले ISI की दिल्ली दहलाने की थी साजिश, ऐसे हुई नाकाम पाकिस्तान समाचार
    अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या अमेरिका

    NIRF रैंकिंग

    शिक्षण संस्थानों की NIRF रैंकिंग हुई जारी, IIT मद्रास ने किया टॉप IIT कानपुर
    IIT मद्रास में हुआ रिकॉर्ड प्लेसमेंट, एक छात्र को मिला 2 करोड़ रुपये का पैकेज नौकरियां
    MBBS में एडमिशन लेने से पहले जानें कौन से हैं भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेज NEET
    CAT देने से पहले जानें भारत के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों के नाम और उनकी फीस IIM बैंगलोर

    IIT-मद्रास

    CBSE: पिता ने छोड़ा साथ तो नानी ने कराई पढ़ाई, अब श्रीजा बनीं बिहार टॉपर बिहार
    BharOS: कैसा है भारत में बना नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम और इसकी खासियत क्या है? BharOS
    तमिलनाडु: IIT मद्रास में द्वितीय वर्ष के छात्र ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, तनाव में था  तमिलनाडु
    IIT मद्रास में शुरू हुआ नया BS कोर्स, JEE के बिना मिल सकेगा प्रवेश धर्मेंद्र प्रधान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025