NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: जानिए कक्षा 10 का सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: जानिए कक्षा 10 का सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स
    सामाजिक विज्ञान की तैयारी के टिप्स (तस्वीरः फ्री पिक)

    मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: जानिए कक्षा 10 का सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स

    लेखन राशि
    Feb 28, 2023
    07:11 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट के अनुसार 7 मार्च को कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा है।

    कई छात्रों को सामाजिक विज्ञान कठिन लगता है, लेकिन अगर पढ़ाई करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।

    आज हम आपको कक्षा 10 का सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स बताने जा रहे हैं, जो अच्छे अंक लाने में मददगार साबित होंगे।

    पाठ्यक्रम

    सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम

    सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र शामिल हैं।

    इनमें भारत के संसाधन, वन्य जीव संसाधन, जल संसाधन, कृषि, विनिर्माण उद्योग, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं, यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय, भारत में राष्ट्रवाद और औद्योगीकरण का युग आदि शामिल हैं।

    छात्रों को संघवाद, सत्ता की साझेदारी, जाति, धर्म और लैंगिक मसले, राजनीतिक दल, लोकतंत्र के परिणाम, आर्थिक विकास की समझ, मुद्रा और साख, वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था और उपभोक्ता अधिकार आदि को भी पढ़ना होगा।

    इकाई

    प्रत्येक पाठ पर ध्यान दें

    सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम बड़ा होता है, ऐसे में कई बार छात्र पूरा पाठ्यक्रम पढ़ने की बजाय केवल कुछ ही महत्वपूर्ण चीजें पढ़ लेते हैं, लेकिन ये गलत है।

    परीक्षा में सरल सवाल भी पूछे जाते हैं, लेकिन अगर आपने पूरे पाठों को नहीं पढ़ा है तो आप जबाव नहीं दे पाएंगे और सरल प्रश्नों के अंक खो देंगे।

    प्रत्येक पाठ का कम से कम 2 बार अध्ययन करें। इसके बाद ज्यादा अंकों में पूछी जाने वाली पाठों को पढ़ें।

    योजना

    कठिनता के हिसाब से पाठ्यक्रम को बांट लें

    10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शुरू होने में कुछ दी दिन शेष हैं, इसलिए समय को पाठों और उनकी कठिनता के आधार पर बांट लें। इसके बाद तय करें कि किस पाठ को कितना समय देना है।

    कठिन पाठों और ज्यादा अंकों में पूछी जाने वाले पाठों को ज्यादा समय दें। सरल विषयों को कम समय में पढ़कर खत्म कर लें।

    हर दिन सुबह ही पढ़ाई का टारगेट तय करें और उसके अनुसार पढ़ाई करें।

    उत्तर 

    उत्तरों को समझें, रटे नहीं

    कई छात्रों को लगता है कि रटने से उन्हें उत्तरों को ठीक से याद रखने में मदद मिलेगी, लेकिन ये गलत है। रटने से उत्तर भूलने की संभावना अधिक रहती है।

    उत्तरों को याद करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें प्वाइंट्स में बांट लें और समझ लें। सरल और सीधे प्वाइंट्स में उत्तर लिखें।

    उत्तर याद करने के बाद लिख कर जरूर देखें। इससे आपको पता लग सकेगा कि आप कौन-सी चीजें भूल रहे हैं।

    प्वाइंट्स

    डायग्राम और महत्वपूर्ण तथ्यों का अभ्यास करें

    सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में मानचित्र और ग्राफ का विशेष महत्व है। परीक्षा में मानचित्र से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।

    छात्र हर पाठ को पढते समय सभी मानचित्रों और आरेखों को देखें और कम से कम 2 बार उनका अभ्यास करें।

    इस तरह रिवीजन करने से परीक्षा वाले दिन अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

    हर पाठ से संबंधित महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को लिख लें और प्रतिदिन उनका रिवीजन करें। इससे जल्दी पाठ्यक्रम पूरा करने में मदद मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    बोर्ड परीक्षाएं
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: युवक ने बहन को तंग करने का किया विरोध, आरोपी के परिवार ने कर दी हत्या हत्या
    मध्य प्रदेश: 'जय श्रीराम' नहीं बोलने पर मुस्लिम बच्चे की पिटाई, केस दर्ज मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा
    साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे? चुनाव
    मध्य प्रदेश: डाइनामाइट से ढहाया गया हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता का होटल भाजपा समाचार

    बोर्ड परीक्षाएं

    मध्य प्रदेश: कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी, फरवरी से होगी शुरूआत मध्य प्रदेश
    इन जगहों पर नवंबर में होगी CBSE की कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं CBSE
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की तारीखें जल्द होंगी जारी, अंतिम दिनों में ऐसे करें तैयारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 12वीं के मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए, तैयारी में मिलेगी मदद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)

    परीक्षा तैयारी

    चीनी मिल के कर्मचारी की बेटी अंकिता ने पास की UPSC, पढ़ें प्रेरणादायक कहानी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग के क्या फायदे हैं? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC की तैयारी के लिए अपनाएं ये रणनीति, कम समय में हासिल कर सकते हैं सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    मध्य प्रदेश: MPESB ने 370 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025