NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / सफल होने के लिए लोगों को 'ना' कहना है जरूरी, ऐसे लाएं बदलाव
    अगली खबर
    सफल होने के लिए लोगों को 'ना' कहना है जरूरी, ऐसे लाएं बदलाव
    'ना' कहना सीखें (तस्वीरः फ्रीपिक)

    सफल होने के लिए लोगों को 'ना' कहना है जरूरी, ऐसे लाएं बदलाव

    लेखन राशि
    Apr 16, 2023
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    कई लोग दूसरों की हां में हां मिलाते हैं और जब सामने वाला व्यक्ति उनसे कुछ अनुरोध करता है तो वे 'ना' नहीं बोल पाते।

    'ना' नहीं बोल पाने की ये आदत व्यक्ति का मूल्यवान समय बर्बाद कर देती है।

    अगर आपको जीवन में आगे बढ़ना है और सफल होना है तो 'ना' कहना सीखना होगा। विद्यार्थी जीवन में 'ना' कहना सबसे ज्यादा जरूरी है।

    अगर आप भी 'ना' नहीं बोल पाते तो इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

    जरूरत

    'ना' कहना क्यों है जरूरी?

    अपने तरीके से जीवन जीने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम सभी को हां नहीं कह सकते।

    हम सभी के पास दिन के सीमित घंटे होते हैं। अगर इन घंटों को हम दूसरों के अनुरोध पूरा करने के लिए खर्च कर देंगे तो खुद के काम कभी पूरे नहीं कर पाएंगे।

    दूसरों को 'ना' कहकर हम अपनी सीमाएं निर्धारित करते हैं। 'ना' कहना सीखने के बाद आप अपने जीवन और शेड्यूल पर नियंत्रण रख पाएंगे।

    पहचान

    अपनी 'ना' को पहचानें

    दूसरों को 'ना' बोलना एक कला है। इसे सीखने के लिए सबसे पहले आपको अपने 'ना' की पहचान करनी होगी।

    इससे आप तय कर सकेंगे कि आपके लिए क्या महत्वपूर्ण हैं और आप किस चीज़ को स्वीकार नहीं कर पाएंगे।

    'ना' की पहचान करने के बाद ही आप जान पाएंगे कि आप अपना समय कहां व्यतीत नहीं करना चाहते।

    'ना' बोलने का कारण स्पष्ट करने के बाद आप आत्मविश्वास के साथ दूसरों को 'ना' कहें।

    हिम्मत

    हिम्मत जुटाएं, ओवर थिंकिंग न करें

    अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी भी चीज में 'ना' नहीं कह पाते तो ऐसा करने के लिए आपको हिम्मत की आवश्यकता होगी।

    जब आप 'ना' कहेंगे तो आपको लगेगा कि आप किसी को निराश कर रहे हैं या उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे हैं।

    आप नकारात्मक चीजें सोचेंगे, लेकिन ये सारी चीजें आपकी हिम्मत को तोड़ेंगी।

    दूसरों को 'ना' कहते वक्त ओवर थिंकिंग न करें और दूसरों की भावनाओं से ज्यादा अपने भविष्य पर फोकस करें।

    अस्वीकार

    दूसरों को समझाएं

    कई लोगों को 'ना' सुनना पसंद नहीं होता, ऐसे में आप सामने वाले व्यक्ति को 'ना' कहने का कारण बता सकते हैं।

    उन्हें समझाएं कि आप उनके साथ क्यों नहीं आना चाहते।

    आप बता सकते हैं कि पढ़ाई या नौकरी में जरूरी प्रोजेक्ट के चलते में पार्टी में शामिल नहीं हो पाऊंगा।

    सामने वाले व्यक्ति को समझाएं कि आप उन्हें अस्वीकार नहीं कर रहे, केवल उनके आमंत्रण को अस्वीकार कर रहे हैं।

    तैयार

    'ना' बोलने के लिए पहले से तैयार रहें

    कभी-कभी कुछ लोग बार-बार अनुरोध करते हैं। ऐसे मामलों में अनुरोध आने से पहले ही 'ना' कहना बेहतर रहेगा।

    शादी समारोह, जन्मदिन पार्टी की तारीख पहले से ही पता चल जाती है। इनमें शामिल होने के अनुरोध पर 'ना' कहना मुश्किल होता है।

    ऐसी परिस्थितियों के लिए खुद को पहले से तैयार करें और दूसरों को बताएं कि आप अपने जीवन में कुछ चीज़ों पर ज्यादा-क्रेंदित हैं और अपने क्षेत्र के दायित्वों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    ताज़ा खबरें

    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    परेश रावल ने छोड़ी 'हेरा फेरी', फैन बोला- सर मैं नस काट लूंगा; वापस लो फैसला परेश रावल
    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा

    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    बेहतर करियर के लिए जरूरी हैं कम्युनिकेशन स्किल्स, ऐसे करें सुधार  12वीं के बाद करियर विकल्प
    हर काम को टाल देते हैं? इन टिप्स की मदद से पाएं इस आदत से छुटकारा तनाव
    जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है सकारात्मक दृष्टिकोण, ऐसे लाएं बदलाव टिप्स
    अब अंग्रेजी नहीं लगेगी मुश्किल, इन टिप्स की मदद से करें सुधार अंग्रेजी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025