NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य अध्ययन पेपर 4 के इन टॉपिकों पर दें ध्यान
    अगली खबर
    UPSC मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य अध्ययन पेपर 4 के इन टॉपिकों पर दें ध्यान
    सामान्य अध्ययन पेपर 4 के महत्वपूर्ण टॉपिक (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य अध्ययन पेपर 4 के इन टॉपिकों पर दें ध्यान

    लेखन राशि
    Sep 07, 2023
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में अब केवल 7 दिन का समय शेष है।

    ऐसे में सभी उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। पहले 4 दिन सामान्य अध्ययन के पेपर होंगे।

    इनमें सामान्य अध्ययन पेपर 4 बेहद महत्वपूर्ण है, इस पेपर के पाठ्यक्रम में नैतिकता और अखंडता के विषय शामिल हैं।

    आइए मुख्य परीक्षा के लिए इस पेपर के महत्वपूर्ण टॉपिकों के बारे में जानते हैं।

    #1

    नैतिकता के इन टॉपिकों पर दें ध्यान

    पेपर 4 के लिए नैतिकता खंड में 7 सिन्स, वेबर, रॉल्स सोशल, जस्टिस थ्योरी जैसे कीवर्ड्स पर ध्यान दें।

    वर्तमान, सामाजिक मुद्दों, पेशेवर जीवन में हितधारकों के दृष्टिकोण से विश्लेषण करें।

    नैतिकता के प्रकार, नैतिक सिद्धांत, शासन में सत्यनिष्ठा, नैतिक आचार संहिता, कार्य संस्कृति, भ्रष्टाचार, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, लोक प्रशासन में समस्याएं, सरकारी और निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएं, जवाबदेही और नैतिक शासन, सार्वजनिक सेवा की अवधारणाओं पर ध्यान दें।

    महान व्यक्तियों के जीवन का अवलोकन, निर्णय आदि पढ़ें।

    #2

    इन विचारकों और दार्शनिकों के बारे में पढ़ें

    भारतीय दार्शनिक कौटिल्य, स्वामी विवेकानंद, तिरुवल्लुर, महात्मा गांधी, बुद्ध, आदि शंकराचार्य के बारे में पढ़ें।

    पश्चिमी दार्शनिकों में सुकरात, प्लेटो, अरस्तू, एपिकुरस, मचैवल्ली, थॉमस एक्विनास, थॉमस हॉब्स, रूसो, जॉन लोके, जेएस मिल, कार्ल मार्क्स, इम्मैनुएल कांत के विचारों को विस्तार से कवर करें।

    इसके अलावा सांख्य दर्शन, योग दर्शन, न्याय दर्शन, मीमांसा दर्शन आदि के बारे में पढ़ें।

    प्रत्येक दार्शनिकों के दृष्टिकोण और बातों के अर्थ को अनुप्रयोग के साथ समझना जरूरी है।

    #3

    इन मुद्दों से संबंधित केस स्टडीज पर दें ध्यान

    शासन में ईमानदारी, कर्तव्य बनाम मानवीय मूल्य, परियोजना का पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन, जातीय संघर्ष और शरणार्थी समझौता, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ हिंसा, कर्तव्य बनाम नैतिकता से संबंधित केस स्टडी पढ़ें।

    इसके अलावा कार्य और संस्कृति, सार्वजनिक धन का उपयोग, भ्रष्टाचार की चुनौतियां, कॉर्पोरेट कार्यालय में भावनात्मक बुद्धिमत्ता, मीडिया नैतिकता बनाम सार्वजनिक सुरक्षा, सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा और हनीट्रैप, मॉब लिचिंग, व्यक्तिगत संबंध बनाम सार्वजनिक कर्तव्य जैसे टॉपिकों को पढ़ें।

    #4

    ये टॉपिक भी हैं महत्वपूर्ण

    सिविल सेवा की योग्यता और मूलभूत मूल्य, अखंडता, निष्पक्षता, जनसेवा, शासन और ईमानदारी का दार्शनिक आधार जैसे मुद्दों को भी कवर करें।

    सभी संक्षिप्त परिभाषाओं के साथ कीवर्ड की सूची तैयार करें, एआरसी रिपोर्ट भी पढ़ें।

    विभिन्न अवधारणाओं को सामने लाने के लिए उदाहरण के साथ परिभाषाओं का उपयोग करें।

    अंतिम समय में तैयारी के लिए पिछले साल के प्रश्नपत्रों को हल करें।

    प्रतिदिन टाइमर लगाकर उत्तर लेखन का अभ्यास करें ताकि परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन में मदद मिले।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के चारों पेपर 250-250 अंक के होते हैं। प्रत्येक पेपर में 120 से ऊपर अंक हासिल करना अच्छा माना जाता है। प्रत्येक पेपर में 100 से कम अंक उम्मीदवारों के अंतिम परिणाम को प्रभावित करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार
    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा
    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC EPFO परीक्षा 2 जुलाई को, नेगेटिव मार्किंग से बचने अपनाएं ये टिप्स परीक्षा तैयारी
    प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग पर UPSC को 2 सप्ताह के भीतर देना होगा जवाब दिल्ली हाई कोर्ट
    3 महीने में कैसे करें UPSC मुख्य परीक्षा की तैयारी? परीक्षा तैयारी
    सामान्य अध्ययन के अनुभागों को कवर करते हैं ये वैकल्पिक विषय, तैयारी में नहीं आती कठिनाई परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के लिए ऐसे बनाएं नोट्स, जरूर मिलेगी सफलता बोर्ड परीक्षाएं
    कम उम्र में UPSC परीक्षा पास करने के हैं कई फायदे, जल्दी शुरू करें तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    नौकरी के साथ UPSC की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को मिलते हैं ये प्रमुख फायदे UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं? 11वीं के साथ इस तरह से करें तैयारी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025