NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश: 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर फर्जी नोटिस वायरल, बोर्ड ने चेताया
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर फर्जी नोटिस वायरल, बोर्ड ने चेताया
    उत्तर प्रदेश बोर्ड का परीक्षा परिणाम कब होगा जारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    उत्तर प्रदेश: 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर फर्जी नोटिस वायरल, बोर्ड ने चेताया

    लेखन राशि
    Apr 03, 2023
    03:18 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB) की ओर से 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जाएगी।

    परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

    इसी बीच सोशल मीडिया पर नतीजों की घोषणा को लेकर एक नोटिस वायरल हो रहा है। बोर्ड ने इस फर्जी नोटिस को लेकर छात्रों को चेतावनी जारी की है।

    फर्जी नोटिस

    क्या लिखा है फर्जी नोटिस में?

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नोटिस में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की तारीख बताई गई है। इसमें दावा किया गया है कि बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 5 अप्रैल को घोषित कर दिए जाएंगे।

    इस नोटिस में उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला के हस्ताक्षर भी हैं। नोटिस में नतीजों को लेकर और भी फर्जी जानकारियां लिखी गई हैं।

    नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र इस नोटिस से भ्रमित हो रहे हैं।

    चेतावनी

    बोर्ड ने जारी की चेतावनी

    इस वायरल नोटिस को लेकर उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने चेतावनी जारी की है।

    शुक्ला ने बताया, "मेरे फर्जी हस्ताक्षर वाला नोटिस प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें 5 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का दावा किया गया है। ये अधिसूचना फर्जी है और ऐसी फर्जी सूचनाएं वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    शुक्ला ने छात्रों को इस तरह की फर्जी सूचनाओं से सावधान रहने को कहा है।

    परिणणाम

    उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ पूरा

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया गया है। इसमें कक्षा 12 की लगभग 1.86 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं थीं और कक्षा 10 की लगभग 1.33 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं शामिल थीं।

    उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1,43,933 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। मूल्यांकन का कार्य कड़ी निगरानी में हुआ।

    मूल्यांकन केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में CCTV कैमरे और धारा 144 लगाई गई थी।

    परिणाम

    कब घोषित होंगे परिणाम?

    उत्तर प्रदेश बोर्ड ने निर्धारित समय सीमा से एक दिन पहले ही 31 मार्च को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी।

    अब मूल्याकंन खत्म होने के बाद अंकों का सारणीकरण चल रहा है।

    बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो अभी परिणाम तैयार करने का काम चल रहा है, जिसमें करीब 20 से 25 दिन लगेंगे।

    इस हिसाब से उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे अप्रैल के अंत तक घोषित हो जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    बोर्ड परीक्षाएं
    परीक्षा परिणाम

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान, बीवियों को बताया वोट संजय निषाद
    उत्तर प्रदेश: दुल्हन के 12वीं कक्षा में नंबर कम आने पर दूल्हे ने तोड़ दी शादी अजब-गजब खबरें
    अयोध्या: जनवरी में अपने मूल स्थान पर स्थापित होंगे रामलला, प्रधानमंत्री करेंगे मूर्ति स्थापना अयोध्या
    उत्तर प्रदेश: पूर्व DGP बोले- राजनीतिक संरक्षण नहीं होता तो खत्म कर देता अतीक का आतंक अतीक अहमद

    बोर्ड परीक्षाएं

    बोर्ड परीक्षा से लग रहा है डर? जानिए तनाव से बचने के उपाय तनाव
    मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: जानिए कक्षा 10 का सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स मध्य प्रदेश
    राजस्थान बोर्ड परीक्षा: 10वीं के छात्र अंग्रेजी में कैसे पाएं अच्छे अंक? जानिए तैयारी के टिप्स राजस्थान
    आज से शुरू हुई मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं, 8 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्र मध्य प्रदेश

    परीक्षा परिणाम

    CBSE ने सुप्रीम कोर्ट में बताया 12वीं के परिणाम का फार्मूला, 31 जुलाई तक होगा जारी CBSE
    12वीं बोर्ड परीक्षा: सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को 31 जुलाई तक परिणाम घोषित करने का आदेश आंध्र प्रदेश
    क्या CBSE वापस करेगा परीक्षा फीस? दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आठ सप्ताह का समय दिल्ली हाई कोर्ट
    ICSE बोर्ड परिणाम: 10वीं में 100 प्रतिशत तो 12वीं के 99.93 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण ICSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025