NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / JEE मेन के लिए गणना कौशल कैसे सुधारें? ये टिप्स आएंगी काम
    अगली खबर
    JEE मेन के लिए गणना कौशल कैसे सुधारें? ये टिप्स आएंगी काम
    JEE मेन के लिए गणना कौशल कैसे सुधारें? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    JEE मेन के लिए गणना कौशल कैसे सुधारें? ये टिप्स आएंगी काम

    लेखन राशि
    Dec 17, 2023
    08:10 pm

    क्या है खबर?

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE मेन) का पहला सत्र नजदीक आ रहा है। परीक्षाएं 26 जनवरी, 2024 से शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेंगी।

    परीक्षा में गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। कई छात्र गणना वाले अनुभाग में सबसे ज्यादा गलतियां करते हैं।

    ऐसे में छात्रों को गणना कौशल सुधारने पर ध्यान देना चाहिए ताकि वे परीक्षा वाले दिन सभी सवाल आसानी से हल कर सकें।

    आइए इसके लिए उपयोगी टिप्स जानते हैं।

    #1

    छोटी समस्याओं को पेन-पेपर के बिना हल करना सीखें

    गणित के जोड़, घटाव, गुणा या विभाजन जैसी छोटी समस्याओं को बिना पेपर पेन के हल करना सीखें। सामान्य जोड़-घटाव को मन में हल करने की आदत बनाएं।

    अगर आपके सामने कोई आसान समस्या आती है तो कैलकुलेटर का सहारा लेने से पहले इसे अपने दिमाग में हल करने की कोशिश करें।

    अगर आप नियमित तौर पर ऐसा करेंगे तो सवालों को जल्द हल कर पाएंगे। संशय होने पर आप कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    #2

    पहाड़े याद करें

    परीक्षा तैयारी के दौरान बुनियादी संख्याओं के पहाड़े याद कर लें। इससे आप गणना कौशल की गति कई गुना बढ़ा सकते हैं।

    ऐसे में 1 से लेकर 20 तक की संख्याओं के पहाड़े याद करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको सवालों का समाधान खोजने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा।

    उम्मीदवार पहाड़े की एक तालिका बनाएं और इसका नियमित तौर पर रिवीजन करें। इससे कम समय में चीजें याद करने में मदद मिलेगी।

    #3

    लगातार अभ्यास करें

    अगर आपने कोई नई अवधारणा सीखी है तो इससे संबंधित 3 से 4 समस्या हल करें।

    इससे ये समझने में मदद मिलेगी कि आपने सही तरीके से सवाल हल किया है या नहीं। इसके अलावा ऑनलाइन उपलब्ध मॉक टेस्ट को हल करें।

    पहचानें कि समस्या हल करने के लिए आपको किन कौशल और अवधारणाओं की आवश्यकता है।

    सवालों का नियमित अभ्यास और अवधारणाओं का संशोधन गणना कौशल सुधारने में उपयोगी साबित हो सकता है।

    #4

    मेंटल मेथ तकनीक का सहारा लें

    मेंटल मेथ तकनीक में सामने मौजूद चीजों की समस्या बनाकर उसे दिमाग में ही हल किया जाता है।

    उदाहरण के लिए अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आप सड़क पर मौजूद कार की गिनती कर सकते हैं या कार की संख्या को गुणा और विभाजित करके देख सकते हैं।

    ऐसा करने से दिमाग में अवधारणाएं स्पष्ट होती हैं और गणना करने की गति बढ़ती है। छात्र प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे मेंटल मेथ का अभ्यास करें।

    #5

    नई अवधारणाओं को समझने से पहले पुरानी अवधारणाओं का रिवीजन करें

    गणित की अवधारणाएं और सूत्र कठिन होते हैं, इन्हें लंबे समय तक याद रखना मुश्किल होता है।

    ऐसे में छात्र कोई भी नई अवधारणा समझने से पहले पुरानी अवधारणाओं का रिवीजन जरूर करें।

    एक बार जब आप पुरानी अवधारणाओं में स्पष्टीकरण हासिल कर लेंगे तो नई अवधारणाओं को समझना आसान होगा।

    इसके अलावा उम्मीदवार फ्लोचार्ट बनाकर रिवीजन करें। प्रत्येक अवधारणा समझने के बाद सरल सवालों को पहले हल करें और उसके बाद कठिन सवालों की ओर बढ़ें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    JEE मेन
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    किम कार्दशियन ने 6 साल बाद पूरी की कानून की पढ़ाई, परिवार के साथ मनाया जश्न किम कार्दशियन
    पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की हिरासत 4 दिन बढ़ी हरियाणा
    पाकिस्तान नेतृत्व और सेना 'अति धार्मिक दृष्टिकोण' से प्रेरित है- विदेश मंत्री एस जयशंकर एस जयशंकर
    नाइकी ने की कीमतें बढ़ाने की घोषणा, जानिए क्या कुछ होगा महंगा नाइकी

    JEE मेन

    IIT में एडमिशन: JEE एडवांस्ड के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड IIT-बॉम्बे
    IIT में एडमिशन: JEE एडवांस्ड की काउंसलिंग 12 सितंबर से होगी शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)
    NEET टॉपर तनिष्का ने बताए सफलता के राज, JEE मेन में भी किया था कमाल हरियाणा
    JEE Main: पहले सत्र का रिजल्ट जारी, 20 परीक्षार्थियों को मिले पूरे अंक NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)

    परीक्षा तैयारी

    CBSE बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र ऐसे करें राजनीति विज्ञान विषय की तैयारी CBSE
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए क्या न पढ़ें उम्मीदवार? सफलता की बढ़ जाएगी संभावना UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    CAT के लिए गणित की तैयारी कैसे करें? जानिए परीक्षा पाठ्यक्रम और उपयोगी टिप्स कॉमन एडमिशन टेस्ट
    CBSE: 12वीं के छात्र ऐसे करें जीव विज्ञान की तैयारी, इन टॉपिकों पर दें ध्यान CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025