NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CBSE बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र ऐसे करें राजनीति विज्ञान विषय की तैयारी
    अगली खबर
    CBSE बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र ऐसे करें राजनीति विज्ञान विषय की तैयारी
    12वीं के छात्र ऐसे करें राजनीति विज्ञान की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    CBSE बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र ऐसे करें राजनीति विज्ञान विषय की तैयारी

    लेखन राशि
    Nov 08, 2023
    09:56 am

    क्या है खबर?

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में आयोजित होंगी।

    12वीं में राजनीति विज्ञान एक महत्वपूर्ण विषय है। इसमें राजनीति और सरकार के सैद्धांतिक और व्यवहारिक पहलुओं का अध्ययन किया जाता है।

    इस विषय में अच्छे अंक हासिल करने के लिए छात्रों को उचित योजना के साथ परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

    आइए जानते हैं कि छात्र राजनीति विज्ञान के विषय में कैसे 100 प्रतिशत अंक हासिल कर सकते हैं।

    पाठ्यक्रम

    राजनीति विज्ञान का पाठ्यक्रम

    इस विषय के पाठ्यक्रम में पहला भाग 'समकालीन विश्व राजनीति' और दूसरा भाग 'स्वतंत्रता के बाद से भारत में राजनीति' है।

    पहले भाग में द्विध्रुवीयता का अंत, सत्ता के समसामयिक केंद्र, समसामयिक दक्षिण एशिया, अंतरराष्ट्रीय संगठन, समसामयिक विश्व में सुरक्षा, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन और भूमंडलीकरण जैसे खंड हैं।

    दूसरे भाग में राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां, एकदलीय प्रभुत्व का युग, नियोजित विकास की राजनीति, भारत के विदेश संबंध, कांग्रेस प्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट, भारतीय राजनीति में घटनाक्रम जैसे भाग हैं।

    अवधारणा

    प्रत्येक अवधारणा को अच्छे से समझें

    राजनीति विज्ञान में अच्छे अंक लाने के लिए बुनियादी अवधारणाओं को समझना जरूरी है। ऐसे में NCERT किताबों से महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ें और राजनीति विज्ञान से जुड़ी परिभाषाओं पर विशेष ध्यान दें।

    हमेशा पाठ्यक्रम साथ रखकर पढ़ाई करें, इससे आप क्रमवार टॉपिकों को कवर कर सकेंगे।

    राजनीतिक घटनाओं का भी एक विशेष कालानुक्रम (क्रोनोलॉजी) होता है, उम्मीदवार इसी हिसाब से पढ़ाई करें।

    इससे अलग-अलग घटनाओं से कनेक्ट करने में मदद मिलेगी और आप बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

    ग्रुप

    ग्रुप स्टडी करें

    राजनीति विज्ञान विषय को पढ़ते समय कई बार बोरियत हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने दोस्तों के साथ ग्रुप स्टडी करें। इससे आप नई-नई चीजें सीख सकेंगे और कठिन जानकारियों को आसानी से याद कर पाएंगे।

    महत्वपूर्ण तथ्यों को याद करने के लिए अपने दोस्तों के साथ रिवीजन करें। प्रत्येक अध्याय को ध्यान से पढ़ें और महत्वपूर्ण तथ्यों के शॉर्ट नोट्स जरूर बनाएं।

    फ्लोचार्ट की मदद से भी रिवीजन करना आसान होता है।

    उत्तरलेखन

    नियमित तौर पर करें उत्तर लेखन

    परीक्षा तैयारी के दौरान उत्तर लेखन का अभ्यास सबसे ज्यादा जरूरी है। उत्तर लिखते समय जानकारियों को आकर्षक रूप से प्रस्तुत करें।

    चित्र और आरेख बनाएं, सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्वाइंट्स में लिखने का प्रयास करें।

    उम्मीदवार पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करने के साथ टॉपर्स की कॉपी का अवलोकन करें, इससे आप अपनी गलतियों की पहचान कर पाएंगे।

    प्रत्येक सवाल पर निर्धारित समय खर्च करें और अपनी लिखावट पर विशेष ध्यान दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    CBSE
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' से पहले अब्दुल कलाम पर बन चुकी हैं ये फिल्में-सीरीज एपीजे अब्दुल कलाम
    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर खाली कराया गया पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट
    दीपिका पादुकोण अब अल्लू अर्जुन संग मचाएंगी धमाल, हुई एटली की 800 करोड़ी फिल्म में एंट्री दीपिका पादुकोण
    इस कंपनी ने आय रिपोर्ट पेश करने के लिए CEO के AI अवतार का किया इस्तेमाल स्वीडन

    CBSE

    CBSE: पिता ने छोड़ा साथ तो नानी ने कराई पढ़ाई, अब श्रीजा बनीं बिहार टॉपर बिहार
    कॉलेज एडमिशन के लिए इंटरव्यू के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, मजबूत होगी दावेदारी बोर्ड नतीजे 2022
    गाजियाबाद टॉपर रीति ने कक्षा 12 में हासिल किए 99 प्रतिशत अंक, बताया सफलता का राज IIT-बॉम्बे
    बोर्ड परीक्षाओं में समानता लाने के लिए केंद्र सरकार ने बनाई योजना, मूल्यांकन में होगा बदलाव शिक्षा मंत्रालय

    परीक्षा तैयारी

    ऑफलाइन कोचिंग के दौरान हो सकती हैं ये समस्याएं, सोच समझकर करें चुनाव करियर
    परीक्षा में सफलता के लिए कितने मददगार होते हैं मॉक टेस्ट? यहां समझिए करियर
    UPSC: समाजशास्त्र वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए करें इन किताबों का इस्तेमाल UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    JEE मेन की तैयारी के दौरान न करें ये गलतियां, उठाना पड़ सकता है नुकसान JEE मेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025